फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद अजहर पर चीन के अड़ियल रवैये का भारत ने किया विरोध

Thu, 09 Feb 2017 09:55 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में शामिल कराने की कोशिश पर अड़ंगा लगाने वाले चीन पर भारत ने जमकर निशाना साधा है। जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव पर आम सहमति नहीं होने की टिप्पणी करने वाले चीन को भारत ने आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि अगर चीन अपना अड़ियल रुख बदल दे, तो मसूद को यूएन की प्रतिबंधित सूची में शामिल कराने के प्रस्ताव पर आम सहमति भी बन जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली में चीनी राजदूत के साथ मामले को उठाया गया है और बीजिंग में भी इस मुद्दे पर बातचीत की जा रही है। स्वरूप ने कहा कि प्रस्ताव भारत द्वारा नहीं लाया गया बल्कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तीन स्थायी सदस्यों अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है अंत में चीन भी इसे स्वीकार करेगा

विकास स्वरुप - फोटो : ANI
स्वरूप ने कहा कि यह आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए क्लासिक प्रस्ताव है और उम्मीद है कि चीन इस पक्ष को भी स्वीकार करेगा। बकौल स्वरूप, ‘हमारा मानना यह है कि यह एक क्लासिक जवाबी आतंकवाद प्रस्ताव था।

यह एक खूंखार आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने का था जबकि उसके संगठन जैश ए मोहम्मद को संयुक्त राष्ट्र 1267 कमेटी के तहत पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है।

हमें यह नहीं लगता कि इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मसला है लेकिन यह वैश्विक आतंकवाद से मुकाबला करने का मसला है। हमें उम्मीद है कि अंत में चीन भी इसे स्वीकार करेगा। जाहिर है कि अगर यहां चीन के रुख में परिवर्तन होता है तो वैश्विक आतंकवाद के मसले आम सहमति भी बन जाएगी।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें