फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Vietnam: राष्ट्रपति भवन में हुआ वियतनाम के प्रधानमंत्री का जबरदस्त स्वागत, पीएम मोदी ने गले लगाया

Thu, 01 Aug 2024 09:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वियतनाम के पीएम फैम मिन्ह चिन्ह के साथ पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन
वियतनाम के प्रधानमंत्री फैम मिन्ह चिन्ह का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें लेने पहुंचे। इसके बाद चिन्ह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। दोनों नेताओं ने बाद में प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान चिन्ह का हाथ उठाकर उन्हें गले भी लगाया। 
विज्ञापन




हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की बैठक
राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत के बाद वियतनाम के पीएम ने राजघाट का दौरा किया। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी और मिन्ह ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की।

द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने पर दोनों देशों का जोर
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बुधवार को वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने पर चर्चा की। जयशंकर ने मुलाकात की जानकारी देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में चिन्ह के योगदान को सराहा।
विज्ञापन


बुनियादी ढांचे में निवेश करें भारतीय कारोबारी
चिन्ह ने कहा, मैंने कई भारतीय कारोबारियों से बात की है। उनसे बुनियादी ढांचे में निवेश करने का आह्वान किया है, जिसमें रणनीतिक बुनियादी ढांचा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक और बाकी सभी क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें