6जी का वादा कर विदा हुआ इंडिया मोबाइल कांग्रेस
साल 2022 का एक अक्तूबर का दिन तेज रफ्तार इंटरनेट की दुनिया में काफी याद किया जाएगा। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में 5जी इंटरनेट की शुरुआत का आगाज किया था। मौका था इंडिया मोबाइल कांग्रेस के छठे संस्करण की शुरुआत का। 4 अक्तूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 6जी तकनीक पर काम करने के प्रण के साथ खत्म हुआ।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 4 दिनों में न सिर्फ 5जी लॉन्च पर टेलीकॉम कंपनियों को शाबाशी दी गई बल्कि 6जी तकनीक पर काम करने का बीड़ा भी उठाया गया। पीएम मोदी ने कहा कि 6जी शुरुआत करने वाले देशों में भारत अग्रणी रहना चाहता है और इसके लिए सरकार और इंडस्ट्री को पूरा जोर लगाना होगा। बाद में इस बात पर दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी जोर दिया।