साइबरस्पेस के क्षेत्र में सहयोग को अधिक मजबूत करने के लिए भारत और जापान ने समाधान निकाल लिया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने एक खुली, सुरक्षित और सुगम साइबरस्पेस, आर्थिक वृद्धि और नवीन आविष्कारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। 17 अगस्त को दिल्ली में भारत-जापान के बीच दूसरी साइबर चर्चा हुई।
इस दौरान घरेलू साइबर नीति परिदृश्य, साइबर खतरों और न्यूनीकरण, द्विपक्षीय सहयोग की प्रणाली और विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के संभावित सहयोग पर चर्चा हुई।
बता दें कि साइबर स्पेस पर पूरी दुनिया में सबसे बड़े सम्मेलन का आयोजन इस बार भारत में हुआ था। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा था कि 5वें ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन साइबर स्पेस 2017 का आयोजन 23 और 24 नवंबर को नई दिल्ली में होगी।