फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास मिजोरम में शुरू

Sun, 20 Oct 2019 04:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैरेंटे

सार

  • भारत जापान के बीच सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन-2019’ मिजोरम में शुरू
  • इसमें दोनों देशों के 25-25 जवान हिस्सा लेेंगे
  • इस दौरान आतंकवाद रोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास आयोजित किए जाएंगे।
  • भारतीय दल में डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
‘धर्म गार्जियन-2019’ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जापान के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के इरादे से दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन-2019’ का शनिवार को शुभारंभ हो गया। यह सैन्य अभ्यास दो नवंबर तक चलेगा और इसमें दोनों देशों के 25-25 जवान हिस्सा लेेंगे।

विज्ञापन


सैन्य अभ्यास में जापानी दल में 34वीं इन्फेंट्री रेजिमेंट के जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेस का पहला डिवीजन और भारतीय दल में डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन हिस्सा ले रही है। सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के जवानों को पर्वतीय क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान में दक्ष करना है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि धर्म गार्जियन 2019 के जरिए दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती मिलेगी। इस दौरान आतंकवाद रोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। जवानों को आतंकवाद-रोधी और आतंकवाद-रोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास के अंत में 72 घंटे का सत्यापन चरण होगा जिसमें आतंकवाद-विरोधी परिदृश्य में संयुक्त अभियान चलाने में सैनिकों के कौशल को परखा जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें