केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।
पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में कौन?
जिन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
किन्हें मिला पद्म भूषण सम्मान?
इसके अलावा पद्म भूषण के लिए जिन 17 नामों का एलान हुआ है, उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा।
कोरोनावायरस महामारी के दौर से देश को निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले वैक्सीन निर्माताओं को भी सरकार ने पद्म भूषण सम्मान देने का फैसला किया है। देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के संस्थापक कृष्णा एल्ला और उनकी पत्नी सुचित्रा एल्ला को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा देशभर को कोविशील्ड वैक्सीन के जरिए कोरोना से बचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक सायरस पूनावाला को भी पद्म वभूषण सम्मान दिया जाएगा।
किन-किन को पद्मश्री सम्मान?
पद्मश्री सम्मान पाने वालों में देश के चिर परिचित नाम शामिल हैं, उनमें ओलंपिक गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल, भारत की फील्ड हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया, पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं अवनी लेखरा, लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग नांग्याल, गायक सोनू निगम शामिल हैं।
इन्हें मिला पद्म विभूषण
| |
नाम |
क्षेत्र |
राज्य/देश |
| 1 |
प्रभा अत्री |
कला |
महाराष्ट्र |
| 2 |
राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) |
साहित्य और शिक्षा |
उत्तर प्रदेश |
| 3 |
जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) |
लोकसेवा |
उत्तराखंड |
| 4 |
कल्याण सिंह (मरणोपरांत) |
सार्वजनिक सेवा |
उत्तर प्रदेश |
इन्हें मिला पद्म भूषण
| |
नाम |
क्षेत्र |
राज्य/देश |
| 1 |
गुलाम नबी आजाद |
सार्वजनिक सेवा |
जम्मू कश्मीर |
| 2 |
विक्टर बनर्जी |
कला |
बंगाल |
| 3 |
गुरमीत बाबा (मरणोपरांत) |
कला |
पंजाब |
| 4 |
बुद्धदेब भट्टाचार्य |
सार्वजनिक सेवा |
पश्चिम बंगाल |
| 5. |
नटराजन चंद्रशेखरन |
व्यापार और उद्योग |
महाराष्ट्र |
| 6 |
कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला |
व्यापार और उद्योग |
तेलंगाना |
| 7 |
मधुर जाफरी |
अन्य |
अमेरिका |
| 8 |
देवेंद्र झझरिया |
खेल |
राजस्थान |
| 9 |
राशिद खान |
कला |
उत्तर प्रदेश |
| 10 |
राजीव महर्षि |
सिविल सेवा |
राजस्थान |
| 11 |
सत्या नडेला |
व्यापार और उद्योग |
अमेरिका |
| 12 |
सुंदर पिचाई |
व्यापार और उद्योग |
अमेरिका |
| 13 |
साइरस पूनावाला |
व्यापार और उद्योग |
महाराष्ट्र |
| 14 |
संजय राजाराम (मरणोपरांत) |
विज्ञान और इंजीनियरिंग |
मेक्सिको |
| 15 |
प्रतिभा राय |
साहित्य और शिक्षा |
ओडिशा |
| 16 |
स्वामी सच्चिदानंद |
साहित्य और शिक्षा |
गुजरात |
| 17 |
वशिष्ठ त्रिपाठी |
साहित्य और शिक्षा |
उत्तर प्रदेश |
पद्म पुरस्कार के लिए नामों के एलान को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, "समाजसेवा के लिए अथक परिश्रम करने वाले निस्वार्थ व्यक्तियों के योगदान के बिना कोई भी राष्ट्र उत्कृष्ट नहीं हो सकता। पद्म पुरस्कार पाने वाले सभी लोगों को बधाई।" अगले ट्वीट में उन्होंने देश के पहले सीडीएस जनरल रावत को याद करते हुए कहा, "भारत के प्रथम CDS स्वर्गीय बिपिन रावत जी एक अनन्य राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण से देश की सेवा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें पद्म विभूषण देकर उनकी राष्ट्रसेवा को सच्चे अर्थों में सम्मानित किया है। इसके लिए देश की ओर से मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।" इसके अलावा उन्होंने भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह को पद्म विभूषण दिए जाने के फैसले को सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया।
यह भी पढ़ें : Padma Vibhushan: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को सम्मान, मरणोपरांत दिया गया पद्म विभूषण
यह भी पढ़ें : Sankaranarayana Menon Chundayil: कलारीपयट्टू दिग्गज शंकरनारायण मेनन बने 'पद्मश्री', 93 वर्षीय उन्नी गुरुक्कल के बारे में जानें सबकुछ
यह भी पढ़ें : टीके को सम्मान: देश में वैक्सीन बनाने वाली दोनों कंपनियों से जुड़े तीन लोगों को पद्म पुरस्कार, जानें इनके बारे में
यह भी पढ़ें : पद्म पुरस्कारों का एलान: पूर्व मुख्मंत्री कल्याण और खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण, यूपी की 14 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार
यह भी पढ़ें : पुरस्कार: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बने पद्मभूषण, जानें उनकी जिंदगी-पढ़ाई और करियर के बारे में सब कुछ
यह भी पढ़ें : Padma Awards 2022: मशहूर गायक सोनू निगम को पद्मश्री, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ एलान