फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Greece: हम UNSC में स्थाई सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी समर्थन करते हैं', बोले ग्रीस के पीएम

Wed, 21 Feb 2024 03:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रीस के पीएम ने बताया कि पिछले साल दोनों देशों के बीच कृषि और रक्षा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था। उन्होंने कहा कि इस साल वह प्रवासन और अस्थिरता पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण समझौते को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
किरियाकोस मित्सोटाकिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस 21 और 22 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीस के पीएम के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। पीएम मोदी ने क्यारीकोस मित्सोटाकिस और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।  
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है ग्रीस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने कहा, "मैं अपनी आधिकारिक दौरे पर पहली बार भारत आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हम अपने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति जारी रख रहे हैं। कुछ महीने पहले एथेंस में हमने जिस संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे, उसे अभ्यास में लाया जा रहा है। जैसा कि पीएम मोदी ने कहा हम सभी क्षेत्रों सुरक्षा, रक्षा, निवेश, व्यापार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कृषि और पर्यटन की दिशा में तेजी से प्रगति कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं। भारत और ग्रीस कई पहलू से एक-दूसरे से काफी करीब हैं। हमारे विचार उस पुल की तरह काम कर रहे हैं, जो हमें करीब लाता है। दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र और सबसे बड़ा लोकतंत्र एक-दूसरे के साथ सहयोग और साझेदारी स्थापित कर रहा है।"
विज्ञापन


पीएम मोदी बताया सच्चा दोस्त
ग्रीस के पीएम ने बताया कि पिछले साल दोनों देशों के बीच कृषि और रक्षा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था। उन्होंने कहा, "इस साल हम प्रवासन और अस्थिरता पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण समझौते को अंतिम रूप देंगे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ग्रीस के पीएम ने कहा, "पीएम मोदी में मुझे एक दूरदर्शी, उत्तम नेता और एक सच्चा दोस्त दिखता है।" उन्होंने बताया कि दुनिया आज अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है। इसमें यूक्रेन में च रहे युद्ध से लेकर मध्यपूर्व की स्थिति, जलवायु परिवर्तन से लेकर ऊर्जा और सुरक्षा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें