कश्मीर में जारी हिंसा पर लगातार पैंतरेबाजी दिखा रहे पाकिस्तान को भारत ने कड़ा जवाब दिया है। भारत की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि पाकिस्तान भारत के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद कर दे। कश्मीर पर पाकिस्तान का कोई भी दखल भारत को मंजूर नहीं है।
भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में आतंकवाद के मुद्दे पर भी पाकिस्तान पर हमला किया गया है। भारत की ओर से कहा गया है कि आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे पाकिस्तान। विदेश मंत्रालय की ओर से बकायदा इस संबंध में एक पत्र जारी कर उसे जवाब दिया गया है।
कश्मीर मुद्दे पर लगातार बयानबाजी कर रहे पाकिस्तान को लेकर पहली बार भारत की ओर से इतनी कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है।
Our response to the special meeting of Cabinet of Pakistan today on recent developments in the Indian state of J&K pic.twitter.com/FcxlMUuwvF
— Vikas Swarup (@MEAIndia) July 15, 2016