फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना: संक्रमण का बढ़ रहा खतरा, बीते 24 घंटे में नौ हजार से ज्यादा नए मामले, 477 लोगों की गई जान

Thu, 02 Dec 2021 09:51 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दो दिन पहले तक यह आंकड़ा आठ हजार के पास पहुंच गया था। ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुछ मामले भारत में भी मिले हैं। इसको लेकर संक्रमण बढ़ने का खतरा और तेज हो गया है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के साथ ही देश में संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 477 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ हजार लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 99 हजार 763 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जारी आंकड़े की अपेक्षा एक्टिव केस में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 37 हजार 054 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 करोड़ 46 लाख 22 हजार 776 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 69 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना टीकाकरण की बात करें तो देश में 2 दिसंबर तक जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 1 अरब 24 करोड़ 96, 19, 515 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें बुधवार को 80 लाख 35 हजार 261 लोगों को वैक्सीन दी गई। 
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें