फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब ने नोट पर दिखाया भारत का गलत नक्शा, विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति

Thu, 29 Oct 2020 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सऊदी अरब की ओर से जारी 20 रियाल का नया नोट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सऊदी अरब की ओर से जारी एक बैंकनोट में भारत की बाहरी क्षेत्रीय सीमा को लेकर गलतबयानी पर भारत ने इस खाड़ी देश के समक्ष गंभीर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि उसने इस संबंध में सऊदी अरब से तत्काल सुधार करने के लिए कदम उठाने को कहा है।  

विज्ञापन


बता दें कि जी-20 समूह में सऊदी अरब की अध्यक्षता को चिह्नित करने के लिए 20 रियाल के नए नोट जारी किए गए हैं। इन नोट पर पूरी दुनिया का नक्शा प्रकाशित किया गया है। लेकिन, इन नोट में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया है।  


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत ने इस मामले में सऊदी अरब से तुरंत सुधारवादी कदम उठाने को कहा है। इसके साथ ही श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि पूरा केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं।
विज्ञापन


अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'हमने आपकी (सऊदी अरब) ओर से जारी बैंकनोट को देखा है जिन पर भारत की बाहरी सीमाओं को गलत तरीके से दर्शाया गया है। यह नोट सऊदी अरब की मोनेटरी अथॉरिटी ने जी-20 में सऊदी की अध्यक्षता को चिह्नित करने के लिए 24 अक्तूबर को जारी किया था।'

विज्ञापन

पीओके को भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं दिखाया

जानकारी के अनुसार, इस बैंकनोट पर प्रकाशित नक्शे में गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भी पाकिस्तान के हिस्से के रूप में नहीं दिखाया गया है। पाकिस्तान सऊदी का प्रमुख सहयोगी है और इसे पाकिस्तानी नेता गंभीरता पर ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें