अगर आप इस त्योहार BS6 इंजन वाली Royal Enfield Classic 350 को खरीदने की सोच रहे हैं, या आपने इस मोटरसाइकिल को खरीद लिया है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल अगर इस त्योहार आप इस मोटरसाइकिल की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको निराश होना पड़ सकता है। दरअसल इस बाइक पर 45 दिनों तक की लंबी वेटिंग पीरियड चल रही है।
ऑटो इंफो पोर्टल बाइक देखो डॉट कॉम के मुताबिक, दिल्ली में Royal Enfield की Classic 350 BS6 पर 45 दिनों का वेटिंग पीरियड है। वहीं, मुंबई में इस बाइक की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 30 दिनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है। चेन्नई में 15 से 20 दिनों तक का वेटिंग पीरियड है। जबकि, पुणे में 1 महीना इंतजार करना पड़ सकता है। हैदराबाद में इस बाइक पर 30 से 45 दिनों तक का वेटिंग पीरियड है। सबसे ज्यादा कोलकाता के ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि यहां वेटिंग पीरियड 2 से 3 महीने तक की है।
Royal Enfield Classic 350: स्पेसिफिकेशन्स
- इंजन- Royal Enfield Classic 350 में 346सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस- Royal Enfield Classic 350 का इंजन 5250 आरपीएम पर 19bhp का मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन- Royal Enfield Classic 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- फ्यूल टैंक- Royal Enfield Classic 350 में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
- सस्पेंशन- Royal Enfield Classic 350 के रियर में ट्विन गैस शॉक चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर्स के साथ 5-स्टेप अडस्टबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 35 मिलीमीटर का टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है।
- ब्रेक- Royal Enfield Classic 350 के फ्रंट में 280 मिलीमीटर का डिस्क और रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के इसमें ABS फीचर दिया गया है।
BS6 Royal Enfield Classic 350 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.67 लाख रुपये है।