फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने रचा इतिहास: केवल 278 दिनों में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, सिर्फ चीन आगे, जानें बाकी देशों का हाल

Thu, 21 Oct 2021 01:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने इतिहास रच दिया है। देश में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 100 करोड़ के पार चला गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि सिर्फ 278 दिन में भारत ने यह आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को किया पार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने इतिहास रच दिया है। देश में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 100 करोड़ के पार चला गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि सिर्फ 278 दिन में भारत ने यह आंकड़ा पार कर लिया है। इनमें से 70,82,81,784 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है. जबकि 29,16,28,140 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं वैक्सीनेशन के मामले में भारत सिर्फ चीन से पीछे है। चीन अन्य देशों के मुकाबले बहुत आगे चल रहा है। भारत से नीचे अमेरिका, रूस और ब्रिटेन चल रहा है।

विज्ञापन


जानें किस देश में कितनी वैक्सीन लगीं?
देश वैक्सीन की डोज कितने लोग फुली वैक्सीनेटेड हुए
चीन 2232088000 75%
भारत 1000000000 30%
अमेरिका 409438987 57%
रूस 95885492 32%
ब्रिटेन 94863415 68%
फ्रांस 97398249 68%
जर्मनी 110223043 66%
यूएई 20740855 88%

सामूहिक भावना की जीत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने पर कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया। मोदी देश के यह उपलब्धि हासिल करने के मौके पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने वहां अस्पताल के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन






स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने एक ट्वीट करके देश को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने लिखा कि बधाई हो भारत! यह दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थ नेतृत्व का प्रतिफल है। दक्षिण-पूर्व एशिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने इस उपलब्धि के लिए देश को बधाई देते हुए कहा कि यह मजबूत राजनीतिक नेतृत्व के बिना संभव नहीं था।

उन्होंने कहा कि भारत को एक और मील का पत्थर स्थापित करने - कोविड-19 की एक अरब खुराक देने- के लिए बहुत-बहुत बधाई। इतने कम समय में यह असाधारण उपलब्धि मजबूत नेतृत्व, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय, स्वास्थ्य एवं अग्रिम मोर्चे के संपूर्ण कार्यबल के और खुद लोगों के समर्पित प्रयासों के बिना संभव नहीं थी।

पीएम मोदी के सामने बनारस के दिव्यांग को लगा 100 करोड़वां टीका
कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बात की। यहां पीएम मोदी के सामने ही बनारस के दिव्यांग अरुण रॉय को 100करोड़वां डोज लगाया गया है। इतना ही नहीं इस दौरान पीएम मोदी ने एक नर्स से भी मुलाकात की पूछा कि क्या टीका लगवाने वाला कोई ऐसा शख्स भी आया, जिसे दर्द हुआ हो या चिल्लाया हो।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें