फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर पर हमारे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा: थलसेनाध्यक्ष

Fri, 04 Sep 2020 01:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लेह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बरकरार है। स्थिति बहुत ही नाजुक और गंभीर है। वहीं हमारे जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वो हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


सेनाध्यक्ष ने कहा, 'मैंने लेह पहुंचने के बाद विभिन्न स्थानों का दौरा किया। मैंने अधिकारियों, जेसीओ से बात की और तैयारियों का जायजा लिया। जवानों का मनोबल ऊंचा है और वे सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।'


जनरल नरवणे ने कहा, 'एलएसी पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है। एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता की रक्षा हो सके। हम बातचीत के जरिए स्थिति से निपटेंगे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भारत चीन: फॉरवर्ड एरिया के दौरे पर सेना, वायुसेना प्रमुख, चुशुल के पास चीन बढ़ा रहा ताकत

सेनाध्यक्ष ने कहा कि जवान पूरी तरह से सक्षम हैं। उनका मनोबल ऊंचा है और वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं फिर से दोहराना चाहूंगा कि हमारे अधिकारी और पुरुष दुनिया में सबसे अच्छे हैं। वे न केवल सेना को बल्कि देश को भी गौरवान्वित करेंगे।
 

चीन के साथ सैन्य और राजनयिक स्तर की वार्ता को लेकर उन्होंने कहा, 'पिछले दो-तीन महीनों से स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन हम चीन के साथ सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर लगातार बातचीत कर रहे हैं। ये बातचीत जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगी।'
विज्ञापन


सेनाध्यक्ष ने एलएसी पर जारी वर्तमान स्थिति को लेकर कहा, 'हमें पूरा यकीन है कि इस वार्ता के माध्यम से, हम अपने बीच जारी सभी मतभेदों को दूर कर लेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यथास्थिति में किसी तरह का बदलाव न किया जाए और हम अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें