फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोल्कुन के वीजा रद होने से प्रगाढ़ होंगे भारत-चीन के संबंध

Wed, 27 Apr 2016 04:29 AM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
india-china - फोटो : india-china
विज्ञापन
चीन का कहना है कि उसने विद्रोही उइगर नेता डोल्कुन ईसा का वीजा मंजूर किए जाने को लेकर भारत के समक्ष चिंता व्यक्त की थी। भारत की ओर से ईसा का वीजा रद किए जाने को लेकर चीन ने उम्मीद जताई की दोनों देश इस मुद्दे को उचित तरीके से निपटा लेंगे।
विज्ञापन


चीन के विदेश विभाग की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने भारत की ओर से ईसा का वीजा रद किए जाने के सवाल पर कहा कि हमने संबंधित रिपोर्ट पर गौर किया है। सबसे पहले हमने देखा कि भारत डोल्कन को वीजा जारी करने की योजना बना रहा है तब हमने तुरंत भारत के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि डोल्कन के खिलाफ इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है और हम मानते हैं कि यह सभी देशों की जिम्मेदारी है कि उसे कानून के कठघरे में लाया जाए।
विज्ञापन


चुनयिंग ने कहा कि इस समय भारत और चीन के बीच बहुत अच्छे बातचीत है और हमें उम्मीद है कि हम इस मुद्दे को उचित तरीके से सुलझा लेंगे। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि चीन ने अपनी चिंता को कूटनीतिक तरीके से भारत के समक्ष पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि यह विरोध नहीं लेकिन अपनी चिंता को भारत तक पहुंचाना था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें