फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India China News Live Updates: भारतीय सेना देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है

Wed, 17 Jun 2020 07:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • गलवां घाटीः एलएसी की झड़प में भारत के कम से कम 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी। 
  • भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
  • जब तक दोनों पक्ष अहिंसा का रास्ता नहीं अपनाते है और बातचीत नहीं करते हैं, तब तक हमेशा के लिए शांति कायम करना मुश्किल है। 
  • चीन के उप विदेश मंत्री लुओ झाओहुई से भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने मुलाकात की।
  • जो हुआ उससे बचा जा सकता था। दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ा है। हिंदुस्तान अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं कर सकता। भारत ने हमेशा एलएसी का सम्मान किया हैः विदेश मंत्रालय
  • भारतीय और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई।
  • झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन
India China Soldiers - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:26 AM, 17-Jun-2020

अमेरिका ने जताई संवेदना

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि झड़प के दौरान शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत और चीन दोनों ने तनाव खत्म करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं। बता दें कि बीती दो जून को राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान भारत-चीन सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर चर्चा भी की थी।

01:09 AM, 17-Jun-2020

सैनिकों में हिंसक झड़प से संयुक्त राष्ट्र चिंतित

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने गलवां घाटी में एलएसी पर भारत-चीन सैनिकों की हिंसक झड़प पर चिंता जताते हुए अपील की है कि दोनों पक्ष अधिकतम संयम बरतें। गुटेरस के प्रवक्ता एरी कनेका ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हम भारत और चीन के बीच हिंसा और सैनिकों की मौत की खबर से चिंतित हैं। हमें अपेक्षा करते हैं कि दोनों देश तनावपूर्ण हालात खत्म करने के लिए सकारात्मक रुख अपनाएंगे।

10:58 PM, 16-Jun-2020

पिछले 43 दिन से एलएसी पर तनाव और फिर सैनिकों की शहादत पर लद्दाखियों में आक्रोश है। लोगों और प्रतिनिधियों का कहना है कि चीन भरोसे के लायक नहीं है, ये बात सभी जानते हैं। आगे पढ़ें- सैनिकों की शहादत से लद्दाखियों में आक्रोश, लोग बोले- अब बर्दाश्त नहीं हो रहा


 

विज्ञापन
10:37 PM, 16-Jun-2020

भारतीय सेना देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है

लद्दाख के गलवां घाटी में झड़प पर भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा, भारत और चीन के सैनिक 15-16 जून की रात झड़प वाले गलवां इलाके से पीछ हट चुके हैं। भारत के जवान जो कर्तव्य निभाने में घायल हुए थे, उनमें से 20 की मौत हो गई है। भारतीय सेना देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है।

10:31 PM, 16-Jun-2020

सूत्रों के मुताबिक, लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद घायल या मृत चीनी सैनिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए एलएसी के पास हेलिकॉप्टर की गतिविधियों में तेजी देखी गई।

विज्ञापन
10:03 PM, 16-Jun-2020

भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी है। 
 

09:54 PM, 16-Jun-2020

राजनाथ सिंह और एस जयशंकर ने दी प्रधानमंत्री को जानकारी। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, विदेशमंत्री और एनएसए ने की ताजा हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा।

09:51 PM, 16-Jun-2020

एलएसी की झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद

गलवां घाटीः एलएसी की झड़प में भारत के कम से कम 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। सरकारी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। 
 

09:38 PM, 16-Jun-2020

जब तक दोनों पक्ष अहिंसा का रास्ता नहीं अपनाते है और बातचीत नहीं करते हैं, तब तक हमेशा के लिए शांति कायम करना मुश्किल है। तिब्बत की वजह से दिक्कत हो रही हैः लोबसांग सांगे, अध्यक्ष सेंट्रल तिब्बत प्रशासन

09:28 PM, 16-Jun-2020

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलएसी पर चीन से हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। ममता ने ट्वीट कर कहा, मैं उन तीन भारतीय सैनिकों की वीरता को सलाम करती हूं, जो राष्ट्र के लिए गलवां घाटी में सर्वोच्च सेवा करते हुए शहीद हो गए। मेरा दिल इन बहादुर पुरुषों के परिवारों के साथ है। प्रभु उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।

09:18 PM, 16-Jun-2020

झारखंडः दुमका से कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को ले जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। ये वर्कर्स बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के लेह में सड़क निर्माण के प्रॉजेक्ट में मदद करने जा रहे थे। उपायुक्त का कहना है कि सुरक्षा को लेकर चिंता की वजह से ट्रेन को रद्द किया गया। हालात ठीक होने पर सभी को भेजा जाएगा।

09:05 PM, 16-Jun-2020

कांग्रेस प्रवक्ता का बड़ा बयान, कहा- भारत माता खून के आंसू रो रहीं हैं

चीन के साथ सीमा पर हुई हिंसक झड़प और जवानों की शहादत को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर रागिनी नायक ने ट्वीट कर कहा, ' 56” का सीना, लाल आंख, देश नहीं झुकने दूंगा...सब झूठ, सब बकवास..45 सालों में पहली बार भारत-चीन सीमा के आस-पास हमारे वीर जवानों की शहादत हुई है..भारत माता खून के आंसू रो रहीं हैं..लगातार पकिस्तान, चीन और नेपाल हमें धमका रहे हैं और मोदी मुंह में दही जमाए बैठे हैं।'
 

08:41 PM, 16-Jun-2020

इतिहास में ऐसा बहुत कम हुआ है, जब किसी नदी का नाम किसी व्यक्ति के नाम से प्रचलित हो

इतिहास में ऐसा बहुत कम हुआ है, जब किसी नदी का नाम किसी व्यक्ति के नाम से प्रचलित हो। वहीं चीन की सेना की हरकत देख लद्दाख के लोग भी हैरान हैं। आगे पढ़ें- चीन का धोखा और 1962 की गवाह गलवां 
 

08:31 PM, 16-Jun-2020

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जवानों की शहादत पर जताया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय जवानों की शहादत पर शोक जताया। गांधी ने कहा देश के लिए जान गंवाने वाले अधिकारी और जवानों के लिए दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना है। 
 

08:26 PM, 16-Jun-2020

चीन के उप विदेश मंत्री लुओ से भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने की मुलाकात

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी हालिया तनाव के बीच पेइंचिंग में चीन के उप विदेश मंत्री लुओ झाओहुई से भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने मुलाकात की। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। 

08:13 PM, 16-Jun-2020

भारत-चीन पर विदेश मंत्रालय का बयानः

हमें उम्मीद थी कि सबकुछ अच्छे से होगा। चीनी पक्ष गलावां वैली में एलएसी का सम्मान करते हुए पीछे चला गया लेकिन चीन के द्वारा स्थिति बदलने की एकतरफा कोशिश करने पर 15 जून को एक हिंसक झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों की मौत हुई है। जो हुआ उससे बचा जा सकता था। दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ा है। हिंदुस्तान अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं कर सकता। भारत ने हमेशा एलएसी का सम्मान किया है। सीमा प्रबंधन को लेकर भारत का जिम्मेदार रवैया है। भारत सारे काम एलएसी में अपनी सीमा के अंदर ही करता है, चीन से भी ऐसी उम्मीद हम रखते हैं : विदेश मंत्रालय

08:07 PM, 16-Jun-2020

जब डोकलाम हुआ था और दोनों देशों की सेनाएं 73 दिन तक आमने-सामने थीं

2017 में जब डोकलाम हुआ था और दोनों देशों की सेनाएं 73 दिन तक भारत, भूटान और चीन के ट्राइंगल एरिया में आमने-सामने थीं, तब भी चीन के सड़क निर्माण को लेकर भारत ने विरोध जताया था। आगे पढ़ें- गलवां घाटी समेत एलएसी पर भारत के इस कदम से चिढ़ा है चीन, आगे भी नहीं बाज आएगा!



 

07:49 PM, 16-Jun-2020

भारत-चीन सीमा पर करीब 45 साल बाद गई किसी सैनिक की जान

साल 1975 में एलएसी पर चीन ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिक शहीद हुए थे। भारत-चीन सीमा पर करीब 45 साल बाद किसी सैनिक की जान गई है। आगे पढ़ें- सैन्य शक्ति में कम नहीं, फिर भी पत्थर-लाठियों से क्यों लड़े भारत और चीन के सैनिक 


 

07:10 PM, 16-Jun-2020

अपने अधिकांश पड़ोसी देशों के साथ चीन का सीमा विवाद बराबर चलता रहता है

चीन के साथ विश्व के 14 देशों की सीमाएं लगती हैं, जो विश्व में सबसे अधिक है। अपने अधिकांश पड़ोसी देशों के साथ चीन का सीमा विवाद बराबर चलता रहता है। आगे पढ़ें- हिंदुस्तान अकेला नहीं इन देशों के साथ भी सीमा विवाद में उलझा हुआ है चीन


 

06:56 PM, 16-Jun-2020

हिंसक झड़प में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू शहीद

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सोमवार रात भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू पैट्रोलिंग पॉइंट 14 के पास शहीद हो गए। भारतीय सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

06:51 PM, 16-Jun-2020

...तो फिर ये हमला कैसे हो गया

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि अब चीन ढाई किलोमीटर पीछे चला गया है। अगर इसे सही मानते हैं तो फिर ये हमला कैसे हो गया। रक्षा विशेषज्ञ, जीजे सिंह (कमोडोर रिटायर्ड) का कहना है कि चीन की हरकत असहनीय है। वह लगातार उकसावे की नीति पर चल रहा है। आगे पढ़ें- चीनी सेना ने ढाई किलोमीटर पीछे हटने का ढोंग किया था! बहुत नजदीक से भारतीय जवानों पर हुआ हमला





 

06:35 PM, 16-Jun-2020

राजनाथ के आवास पर बैठक खत्म, सीडीएस रावत, जनरल नरवणे और जयशंकर हुए शामिल

दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और भारतीय सेना के प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक के बाद निकलते हुए। यह एक दिन में लगातार दूसरी समीक्षा बैठक है।
 

06:22 PM, 16-Jun-2020

भारत और चीन के बीच ये तनाव कई दिनों से चल रहा है

भारत और चीन के बीच ये तनाव कई दिनों से चल रहा है जो आज अपने चरम पर पहुंच गया है। सीमा पर तनाव को देखते हुए दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मुद्दे को सुलझाने के लिए वार्तालाप कर रहे हैं। वहीं आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंसक मुठभेड़ को लेकर बैठक बुलाई है। आगे पढ़ें- सैन्य शक्ति और रक्षा साजो-सामान में चीन से कमतर नहीं है हमारा देश
 

06:12 PM, 16-Jun-2020

ग्लोबल टाइम्स से बातचीत में वहां की सेना (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) के वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रवक्ता ने उल्टे भारतीय सेना के जवानों पर ही सीमा पार कर हमला करने का आरोप लगाया है।

06:06 PM, 16-Jun-2020

सीडीएस बिपिन रावत भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे

सेना प्रमुख जनरल नरवणे के बाद सीडीएस बिपिन रावत भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे। 
 

05:49 PM, 16-Jun-2020

सेना प्रमुख नरवणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे

सेना प्रमुख एमएम नरवणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। लद्दाख में चीनी सेना के साथ झड़प में कल रात एक अफसर और दो जवान शहीद हुए हैं।
 

05:39 PM, 16-Jun-2020

भारत से सभी चीनी कंपनियों को निष्कासित करना चाहिए

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिमस मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट करके कहा है 'चीन ने हमारे घर में घुस के हमें मारा है, हरि ॐ।'  उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि भारत सरकार को भारत से सभी चीनी कंपनियों को निष्कासित करना चाहिए और चीनी वस्तुओं के भारतीय बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। आगे पढ़े- गलवां घाटी में झड़प पर मार्कंडेय काटजू ने कहा- चीनी कंपनियों को भारत से करना चाहिए निष्कासित

 

05:35 PM, 16-Jun-2020

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट किया, 'यदि तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान चीनी भारतीय सेना के एक कर्नल और दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर देते हैं तो कल्पना कीजिए कि स्थिति कितनी बिगड़ गई होगी।' उन्होंने लिखा, 'जब मीडिया सरकार के सुर में सुर मिलाते हुए कहता है कि सवाल उठाना राष्ट्रविरोधी है तो यही होता है।'

05:23 PM, 16-Jun-2020

कांग्रेस ने कहा, ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं

लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में सेना के जवानों की मौत के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा, ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुप्पी तोड़ें।

05:14 PM, 16-Jun-2020

सरकार को इस सीमा मुद्दे पर देश के सामने स्पष्ट तस्वीर पेश करनी चाहिए- पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प को 'विचलित करने वाला' बताया और कहा कि सरकार को इस सीमा मुद्दे पर देश के सामने स्पष्ट तस्वीर पेश करनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'गलवान घाटी से आ रही खबरें विचलित करने वाली हैं। तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान हमारे सैनिकों ने कैसे अपनी जान गंवायी? राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को लद्दाख गतिरोध के दौरान चीन के साथ सीमा मुददे पर देश के सामने स्पष्ट तस्वीर रखनी चाहिए।'
 

05:07 PM, 16-Jun-2020

भारत-चीन के बीच जिस जिस क्षेत्र को लेकर विवाद है, उसका आकार आठ उंगलियों जैसा

भारत चीन सीमा विवाद काफी पहले से चला आ रहा है। दोनों देशों के बीच यूं तो लंबी पर्वतमाला है, लेकिन जिस जिस क्षेत्र को लेकर विवाद है, उसका आकार आठ उंगलियों जैसा है।  आगे पढ़ें- इन आठ 'उंगलियों' पर टिका है भारत चीन का सीमा विवाद, समझना है जरूरी
 

05:01 PM, 16-Jun-2020

सरकार को इन हत्याओं का बदला लेना चाहिए-ओवैसी

वहीं ओवैसी ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'भारत उन तीन वीर शहीदों के साथ खड़ा है, जिन्हें चीन ने आज शहीद कर दिया। मेरी संवेदनाएं कर्नल और दो बहादुर सैनिकों के परिवारों के साथ है। सामने से कमांडिंग ऑफिसर लीड कर रहे थे। सरकार को इन हत्याओं का बदला लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं था।'
 

04:52 PM, 16-Jun-2020

ओवैसी ने पीएमओ और रक्षा मंत्री से इस मुद्दे पर बयान जारी करने को कहा

भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर पीएमओ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस मुद्दे पर बयान जारी करने को कहा है।

04:42 PM, 16-Jun-2020

गलवां घाटी उन क्षेत्रों में से एक है जहां चीनी सेना ने घुसपैठ की थी। विवाद को देखते हुए दोनों देश सीमा पर अपने सैनिकों को मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। आगे पढ़ें- क्या है लद्दाख की गलवां घाटी का विवाद, चीन को क्यों है भारत से दिक्कत?

04:38 PM, 16-Jun-2020

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह गंभीर चिंता का विषय-कांग्रेस

गलवां घाटी के मुद्दे पर कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह गंभीर चिंता का विषय है। जमीनी हालात के बारे में सरकार को तत्काल राजनीतिक दलों की बैठक बुलानी चाहिए।

04:30 PM, 16-Jun-2020

इससे पहले 1975 पर एलएसी पर फायरिंग हुई थी

70 के दशक के बाद पहली बार एलएसी पर भारतीय जवानों की शहादत हुई है, इससे पहले 1975 पर एलएसी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें चार भारतीय जवान शहीद हुए थे। आगे पढ़ें- हिंदुस्तान अकेला नहीं इन देशों के साथ भी सीमा विवाद में उलझा हुआ है चीन



 

04:23 PM, 16-Jun-2020

कोरोना वायरस के सच को दुनिया के सामने आने से छिपाना हो या फिर भारत-चीन सीमा पर एकतरफा रिपोर्टिंग करके प्रोपेगंडा फैलाना हो। चीन का सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स इस काम में हमेशा से ही माहिर नजर आता है। आगे पढ़ेंः- ग्लोबल टाइम्स : एकतरफा खबरें और आधा सच दिखाने में माहिर चीन का सरकारी मीडिया 

03:36 PM, 16-Jun-2020

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारत के सामने दर्ज कराया विरोध

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने कहा, 'चीन ने भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया है।'

03:25 PM, 16-Jun-2020

चीनी सेना का प्वाइंट 14, 15 और 17 ए से हटना हुआ था तय

हाल ही में दोनों देशों ने तय किया था कि चीन की सेना गलवां घाटी में पेट्रोलिंग प्वाइंट 14, 15 और 17 ए से पीछे हटेगी। दूसरी तरफ, चीन की सेना श्योक नदी और गलवां नदी के मुहाने तक आ गई थी। हालांकि, उसने धीरे-धीरे पीछे हटना शुरू किया था, लेकिन पूरी तरह से पीछे नहीं हटी थी।

03:16 PM, 16-Jun-2020

चीन ने भारतीय सैनिकों पर लगाया घुसपैठ का आरोप

चीन ने भारतीय सैनिकों पर घुसपैठ का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सैनिक उसके क्षेत्र में अवैध रूप से दाखिल हुए। एएफपी की खबर के मुताबिक, बीजिंग ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सैनिकों ने सीमा पार करके चीनी सैनिकों पर हमला किया।

03:07 PM, 16-Jun-2020

सेनाध्यक्ष ने रद्द किया दौरा

भारतीय सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे ने पठानकोट सैन्य स्टेशन का दौरा रद्द कर दिया है। यह जानकारी सेना के सूत्रों के हवाले से दी गई है।

03:02 PM, 16-Jun-2020

चीनी सैनिक भी हुए हताहत: ग्लोबल टाइम्स के संपादक

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने ट्वीट करके दावा किया है कि गलवां घाटी में हुई झड़प में चीनी सैनिकों भी हताहत हुए हैं।
 

02:57 PM, 16-Jun-2020

हिमाचल सीमा पर बढ़ी सेना की तैनाती

लदाख में चीन के साथ विवाद बढ़ने के बाद हिमाचल में चीन से सटी समदो सीमा पर सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है। लहौल होकर मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर भारतीय सेना की कॉन्वाय मूवमेंट लेह की तरफ बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से भारतीय सेना के वाहन पलचान और दालंग ट्रांजिट कैंप से लेह की तरफ रवाना हो रहे हैं।

02:45 PM, 16-Jun-2020

सीडीएस, विदेश मंत्रालय के साथ बैठक कर रहे हैं राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें पूर्वी लद्दाख में हुई झड़प को लेकर चर्चा की जा रही है।

02:41 PM, 16-Jun-2020

दोनों तरफ को हुआ नुकसान: भारतीय सेना

भारतीय सेना ने कहा कि लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़पों में दोनों पक्षों को नुकसान पहुंचा है।

02:38 PM, 16-Jun-2020

बातचीत के जरिए सीमा विवाद सुलझाने पर सहमत हुए भारत-चीन

चीन और भारतीय सीमा पर स्थिति को सामान्य बनाने और सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए बातचीत के माध्यम से द्विपक्षीय मुद्दों को हल करने पर सहमति व्यक्त की है। चीन ने भारतीय पक्ष के साथ गंभीर अभ्यावेदन दर्ज किए हैं और सीमा पार करने या किसी भी एकतरफा कार्रवाई करने से अपनी सीमावर्ती सैनिकों को सख्ती से रोकने का आग्रह किया है जिससे सीमा स्थिति जटिल बना सकती है। यह जानकारी चीन के ग्लोबल टाइम्स ने अपने विदेश मंत्री के हवाले से दी है।

02:32 PM, 16-Jun-2020

भारत और चीन के जनरल बातचीत कर रहे हैं

गलवां घाटी, लद्दाख और अन्य क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य करने के लिए भारत और चीन के जनरल बातचीत कर रहे हैं। सोमवार रात को हुई हिंसक झड़प में दोनों तरफ को नुकसान हुआ है। यह जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने दी है।
 

भारतीय सेना देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है

भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच सोमवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प होने की खबर सामने आई है। इसमें जहां भारतीय सेना के एक अधिकारी सहित दो जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना के बाद से दोनों देशों में जारी तनाव का बढ़ सकता है। वहीं चीन को हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। इस मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा सेना भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। माना जा रहा है कि इसमें घटना को लेकर विवरण दिया जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें