भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में हुई हिंसक झड़प को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बहुत हो चुका है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सामने आएं क्योंकि देश की संप्रभुता खतरे में है। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि सरकार 20 जवानों की शहादत पर शांत है।
प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं?: राहुल गांधी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? वे क्या छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन हथियाने की?’
यह भी पढ़ें-भारत-चीन सीमा विवाद: हिंसक झड़प के बीच सैन्य अभ्यास कर रहा है ड्रैगन