फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Podcast: 'संघ को समझना सरल नहीं, उसके काम को समझना होगा', 15 ग्राफिक्स में पीएम मोदी का पूरा पॉडकास्ट

Mon, 17 Mar 2025 09:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रीडमैन के साथ तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मामलों से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। आए ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं पीएम मोदी के पॉडकास्ट साक्षात्कार की अहम बातें...
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके साथ अपने जुड़ाव पर विस्तार से बात की। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के साथ भारत के रिश्ते, रूस-यूक्रेन की जंग के साथ अपने बचपन के अनुभव और देश के भविष्य यानी बच्चों-युवाओं की जिंदगी परीक्षा पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक जैसे प्रतिष्ठित संगठन से जीवन का सार और मूल्य सीखने का मौका मिला। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'परीक्षा ही सब कुछ नहीं, असली काबिलियत सीखने और विकास में है'; पॉडकास्ट में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सितंबर, 2019 में ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ सामुदायिक कार्यक्रम को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच परस्पर विश्वास का रिश्ता है। वे बेहतर तरीके से एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं, क्योंकि वे हर चीज से ऊपर अपने राष्ट्रीय हितों को रखने में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फ्रिडमैन ने भारत में बिताए दिनों को बताया जादुई अनुभव, PM से बातचीत से पहले रखा 45 घंटे का उपवास
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक साहसी व्यक्ति बताया, जिसने अपने फैसले खुद किए और जो अमेरिका के प्रति अटूट रूप से समर्पित रहे हैं। उनका यह समर्पण उस वक्त भी दिखा जब पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान एक बंदूकधारी ने उन पर गोली चलाई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में पहले की तुलना में कहीं अधिक तैयार दिखाई दे रहे हैं।



प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के हाल के वर्षों में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा बनाए रखने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन नतीजों से पता चलता है कि कौन सी टीम बेहतर है। फुटबॉल पर उन्होंने महान डिएगो माराडोना को अपने जमाने का वास्तविक नायक करार दिया, लेकिन साथ ही कहा कि वर्तमान पीढ़ी का पसंदीदा खिलाड़ी लियोनल मेस्सी है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें