सेना ने कहा कि इस हॉटलाइन को निर्माण सीमा के आरपार विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। इस हॉटलाइन का उद्घाटन चीनी सेना दिवस 1 अगस्त को किया गया।
भारत और चीन की सेनाओं में तनातनी के बीच दोनों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास किसी गफलत को दूर करने और विश्वास बहाली के लिए उत्तर सिक्किम क्षेत्र में हॉटलाइन स्थापित की है। भारतीय सेना ने यह हॉटलाइन कोंगरा ला और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खांबा जोंग क्षेत्र में स्थापित की है।
विज्ञापन
सेना ने कहा कि इस हॉटलाइन को निर्माण सीमा के आरपार विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। इस हॉटलाइन का उद्घाटन चीनी सेना दिवस 1 अगस्त को किया गया। इसने यह भी कहा है कि दोनों सेनाओं के बीच हॉटलाइन सेवा एक अगस्त को शुरू हुयी है और इत्तेफाक से इसी दिन पीएलए दिवस मनाया जाता है।
सेना ने बताया कि इस हॉटलाइन की शुरूआत के मौके पर दोनों तरफ के ग्राउंड कमांडर मौजूद थे और आपसी भाईचारे और दोस्ती के संदेशों का आदान प्रदान किया गया।
सेना ने बयान में कहा कि उत्तर सिक्किम के कांग्रा ला में भारतीय सेना एवं तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खम्पा द्जोंग के पीएलए के बीच हॉटलाइन स्थापित की गयी है जिसका उद्देश्य सीमा पर विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि हॉटलाइन की स्थापना के बाद ग्राउंड कमांडर अब सीधे बाचतीत करने तथा मतभेदों का समाधान करने में सक्षम होंगे। पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच दोनों सेनाओं के बीच इस हॉटलाइन की स्थापना हुई है।