फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तीसरी स्ट्राइक पर बोले ओवैसी, यह तब हुई जब पीएम बिना बुलाए नवाज शरीफ के यहां गए?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के एयर स्ट्राइक वाले बयान पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुटकी ली है। उन्होंने तीसरी स्ट्राइक को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, सर राजनाथ, यह एयर स्ट्राइक तब हुई थी जब पीएम बिना बुलाए नवाज शरीफ के यहां शादी समारोह में गए थे? बस पूछ रहा हूं।

 



 

 

बता दें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा था कि भारत ने पांच साल में तीन बार अपनी सीमा के बाहर जाकर स्ट्राइक की है। लेकिन उन्होंने उरी आतंकी हमले के बाद की गई स्ट्राइक और बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के अलावा जो तीसरी स्ट्राइक की है, उस बारे में कुछ नहीं बताया। 


कर्नाटक के मंगलौर में आयोजित सम्मेलन में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "लोगों को उरी सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट पर भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बारे में पता है। असल में हमने पांच साल में तीन स्ट्राइक की हैं। मैं आपको दो ऑपरेशन की जानकारी दे सकता हूं। हालांकि मैं तीसरी स्ट्राइक के विवरण का खुलासा नहीं कर सकता।"


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकियों को पनाह देने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।


 


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next