फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget: 'बजट सत्र के दौरान बेरोजगारी समेत सभी मुद्दों को उठाएंगे', सरकार को घेरने के लिए तैयार विपक्षी गठबंधन

Thu, 30 Jan 2025 01:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार ने गुरुवार से पहले संसद के बजट सत्र से पहले सभी राजनीतिक दलों की नेताओं की बैठक बुलाई। बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी गठबंधन इंडिया संसद के बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। कांग्रेस नेता प्रमोज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बजट सत्र के दौरान विपक्षी गठबंधन अपने सभी मुद्दों को एक साथ उठाएगा। सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से बाहर निकलते हुए कांग्रेस नेता ने कुंभ के राजनीतीकरण की भी आलोचना की। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान वीआईपी गतिविधियों के कारण आम आदमी के लिए मुश्किलें पैदा हो रही है। 
विज्ञापन


बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा का मुद्दा उठाने का किया वादा
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान भाजपा के वीआईपी लोगों के जमा होने का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि संसद में बजट सत्र के दौरान बेरोजगारी किसानों की दुर्दशा का मुद्दा भी उठाया जाएगा। विपक्षी गठबंधन इंडिया आम लोगों की समस्याओं को उजागर करने के लिए सत्र में सभी मुद्दों को एक साथ उठाएगा। 

बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक
सरकार ने गुरुवार से पहले संसद के बजट सत्र से पहले सभी राजनीतिक दलों की नेताओं की बैठक बुलाई। बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च तक जारी रहेगा। बजट सत्र चार अप्रैल को समाप्त होगा।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री करते हैं पारंपरिक बैठक की अध्यक्षता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पारंपरिक बैठक की अध्यक्षता करते हैं। यह बैठक राजनीतिक दलों को सरकार के विधायी एजेंडे के बारे में सूचित करने और उन मुद्दों पर उनके इनपुट मांगने के लिए बुलाई जाती है जिन्हें वे सत्र के दौरान उठाना चाहते हैं। बैठक में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस के गौरव गोगोई और जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल थे। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें