भारत और बहरीन ने मंगलवार को सुर में सुर मिलाते हुए आतंकवाद की कड़ी निंदा की। दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि सभी देशों के लिए आतंकवाद खतरनाक है। वहीं पाकिस्तान को भी संदेश देते हुए कहा गया है कि एक देश के आतंकवादी को किसी दूसरे देश द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर महिमामंडन नहीं किया जा सकता।
दरअसल, कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये पाकिस्तान के हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी को पाकिस्तान सरकार शहीद कह कर भारतीय सेना पर उसकी हत्या का आरोप लगा रहा है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह और बहरीन के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा के बीच वार्ता के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया। संयुक्त बयान में आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों ने सख्त रुख जारी किया।