फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: स्वदेशी हथियारों से लैस होंगे भारतीय सशस्त्र बल, राजनाथ सिंह ने जारी की 5वीं स्वदेशीकरण सूची

Wed, 04 Oct 2023 10:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'स्वावलंबन 2.0' सेमिनार में स्वदेशी रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची की घोषणा की गई। जटिल प्रणालियों, सेंसरों, हथियारों और गोला-बारूद सहित 98 सैन्य हार्डवेयर इस नई सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्वावलंबन 2.0' सेमिनार में स्वदेशी रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए पांचवीं स्वदेशीकरण सूची की घोषणा की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस सूची की घोषणा की। रक्षा प्रणालियों, सेंसरों, हथियारों और गोला-बारूद सहित 98 सैन्य हार्डवेयर इस नई सूची में शामिल किए गए हैं। रक्षामंत्री ने यह भी बताया कि जल्दी ही आयात पर प्रतिबंध लगने के बाद केवल घरेलू उद्योग से ही खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


भविष्य में थल सेना के लड़ाकू वाहन, दूर से संचालित हवाई वाहन (सेना के लिए दो किलोग्राम के पेलोड के साथ 25 किमी की दूरी तक), शिपबॉर्न मानव रहित हवाई प्रणाली, सामरिक ड्रोन, सेना के लिए अगली पीढ़ी के निम्न-स्तर प्रकाश रडार और नौसैनिक प्लेटफार्मों के लिए इलेक्ट्रो ऑप्टिक अग्नि नियंत्रण प्रणाली सूची में खास चीजें शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रक्षा उत्पादन विभाग ने अलग से चार सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियां अधिसूचित की हैं, जिनमें रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) के लिए लाइन प्रतिस्थापन इकाइयां, उप-प्रणालियां, स्पेयर और घटकों सहित 4,666 आइटम शामिल हैं।
विज्ञापन


75 रक्षा प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन
सेमिनार में अंडरवाटर स्वार्म ड्रोन, स्वायत्त हथियारयुक्त नाव स्वार्म और अग्निशमन प्रणालियों सहित विभिन्न सैन्य हार्डवेयर में उपयोग की जाने वाली 75 प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया गया। 10वें डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंजेज (डीआईएससी 10) और डीआईएससी 10 प्राइम ऑफ इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स) के तहत उद्योग के लिए 76 चुनौतियों का भी शुभारंभ किया।

संगोष्ठी के पूर्ण सत्र में रक्षा मंत्री ने कहा, अब तक 411 वस्तुओं की चार सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियां जारी की गई हैं। आज, इस महत्वपूर्ण अवसर पर पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की गई। मैं खुश हूं। इस सूची (पांचवीं सूची) में 98 आइटम हैं। अब, 509 वस्तुओं की पांच सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की जा चुकी है। मैं इसे रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें