इस सिस्टम की एक खास बात यह भी है कि ये पाकिस्तान की शॉर्ट रेंज न्यूक्लियर मिसाइल 'नासर' को भी पस्त करने की क्षमता रखता है। पाकिस्तान अक्सर इस न्यूक्लियर मिसाइल से हमले की धमकियां देता रहा है, लेकिन भारत के पास जल्द ही इसका जवाब देने का साधन होगा।
बता दें कि लंबी दूरी की रडार के साथ एक साथ 100 से 300 लक्ष्य को ट्रैक करने की क्षमता रखने वाला एस-400 कई तरह के सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों के हवाई खतरे को रोक सकता है। दरअसल, ये रूस के साथ हथियारों को लेकर होने वाली बड़े समझौते में से एक समझौता है।