इशांत शर्मा
29 साल के इशांत शर्मा दूसरे टेस्ट में अफ्रीका के दौरे पर खेले हैं, जिसमें उनका कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। उन्होंने सेंचुरियन की दोनों पारियों में कुल 5 विकेट लिए वो भी तब जब टीम इंडिया के हाथ से मैच जा चुका था। तीसरे टेस्ट में ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इशांत की जगह भुवनेश्वर कुमार टीम में शानिल हो सकते हैं। केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में कुमार ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। भुवी ने 6 विकेट और 38 रन बनाए जबकि दूसरे टेस्ट में इशांत ने 5 विकेट और 7 रन बनाए।
रोहित शर्मा
श्रीलंका के खिलाफ अपना दमदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीके दौरे पर काफी निराशाजनक रहा। रोहित ने अपने घरेलू मैदान पर तो कमाल का परफॉर्मेंस दिया है, लेकिन विदेशी सरजमीं पर उनका बल्ला नहीं खामोश हो गया। अफ्रीकी दौरे पर उन्होंने पहले टेस्ट में दोनों पारियों में 21 रन बनाए और दूसरे मैच की दोनों पारियों में सिर्फ 57 रन जोड़े।
शिखर धवन
दोनों ही ओपनर मुरली विजय और लोकेश राहुल सेंचुरियन में नहीं चले। ऐसे में केपटाउन की मुश्किल पिच पर फेल होने के बाद बाहर किए गए शिखर धवन को क्या फिर मौका मिलेगा, ये देखना होगा। वैसे यह भी एक सच है कि तेज पिचों पर शिखर धवन बहुत ही ज्यादा असहज नजर आए हैं। उछाल भारी पिचों पर वह ऐसे बल्लेबाजी करते हैं मानो वह भारतीय पिचों पर बैटिंग कर रहे हों।
बहरहाल, टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में अपने प्लेइंग इलेवन में जरूर कुछ-न-कुछ बदलाव कर सकता है। पिथले दिनों सेंचुरियन टेस्ट में मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली के टीम चयन को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए थे। सेंचुरियन टेस्ट से भुवनेश्वर और शिखर धवन को बाहर रखने पर कई दिग्गज क्रिकेटरों ने सवाल खड़ा किए। तीसरा टेस्ट टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखता है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के हाथों इज्जत बचाने के लिए क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।