फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan Prisoners: भारत-पाकिस्तान ने साझा की नागरिक कैदियों की सूची, की जल्द रिहाई की मांग

Sun, 01 Jan 2023 01:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान की जेलों में 51 भारतीय नागरिक और 654 मछुआरे बंद हैं। भारत ने इन कैदियों की जल्द रिहाई की मांग की है।
विज्ञापन
सां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान ने रविवार को अपनी-अपनी जेलों में बंद नागरिक कैदियों व मछुआरों की सूची एक दूसरे को सौंपी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत में 339 पाकिस्तानी नागरिक और 95 मछुआरे जेल में बंद हैं। इन कैदियों की सूची रविवार को पाकिस्तान को सौंप दी गई है। इसके साथ ही दोनों देशों ने इन कैदियों की जल्द रिहाई के लिए भी कदम उठाने पर सहमति व्यक्ति की है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया, एक समझौते के तहत दोनों देश राजनयिक चैनल के माध्यम से हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को असैन्य कैदियों व मछुआरों की सूची एक-दूसरे को सौंपते हैं। 

पाकिस्तान में 654 भारतीय मछुआरे बंद 
विदेश मंत्रालय ने बताया, पाकिस्तान की ओर से जो सूची सौंपी गई है, उसके मुताबिक, पाकिस्तान की जेलों में 51 भारतीय नागरिक और 654 मछुआरे बंद हैं। भारत ने इन कैदियों की जल्द रिहाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने बताया, इनमें से 631 भारतीय मछुआरे और दो भारतीय नागरिक अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान से इनकी रिहाई  में तेजी लाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें