फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने चीन को लेकर नेपाल को दी नसीहत, कहा- ऐसी मदद न लो जो आश्रित बनाए

Wed, 19 Apr 2017 06:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने नेपाल को नसीहत देते हुए कहा है कि वह उन देशों पर निर्भर न रहे जो अपनी शर्तों पर मदद करते हैं और क्षमता निर्माण को बढ़ावा नहीं देते। भारत का स्पष्ट इशारा चीन की ओर था, जो पिछले कुछ वर्षों से नेपाल में मदद और प्रभाव दोनों बढ़ा रहा है। इस समय चीनी सैनिक नेपाली जवानों के साथ संयुक्त अभ्यास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी की मौजूदगी में एक कांफ्रेंस में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने मंगलवार को कहा कि सहयोग करने का हमारा मॉडल भिन्न है क्योंकि भारत किसी को निर्भर नहीं बनाता है। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता सकता हूं कि दुनिया के कई देश ऐसे हैं जो अलग मॉडल पर काम करते हैं और ऐसी परियोजनाओं को चुनते हैं जिसमें वे अपनी भूमिका ज्यादा दिखा सकें, आपकी नहीं। वे परियोजनाओं को खुद ही संचालित करना चाहते हैं जिससे आप उसके लिए सक्षम न हो सकें।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत खुशहाल, शांतिपूर्ण और विकास की ओर अग्रसर नेपाल देखना चाहता है।

भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आईं नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों पर हुई बातचीत

- फोटो : ANI
इस दौरान नेपाल के संविधान, सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार सहित कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देशों ने राष्ट्रपति भंडारी के इस दौरे से सदियों पुराने प्रगाढ़ संबंधों में और मजबूती आने की बात कही है। भंडारी की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब नेपाल और चीन के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद भंडारी सबसे पहले विदेश मंत्री से मिलीं। राष्ट्रपति भंडारी और पीएम मोदी के बीच वार्ता के दौरान नेपाल के नए संविधान और आतंकवाद पर लंबी बातचीत हुई।

राष्ट्रपति भंडारी ने संविधान पर उपजे विवाद के समाधान के प्रयासों की जानकारी दी। जबकि प्रधानमंत्री ने नेपाल के चौतरफा विकास के लिए हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। भंडारी बुधवार को गुजरात और बृहस्पतिवार को ओडिशा जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें