फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Nepal: सप्त कोसी बांध परियोजना पर आगे बढ़ेंगे भारत-नेपाल, बनी सहमति

Sat, 24 Sep 2022 02:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूतावास की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सप्त कोसी उच्च बांध परियोजना को आगे के अध्ययन के माध्यम से आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
India-Nepal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और नेपाल के अधिकारियों की मुलाकात के बाद दोनों देश सप्त कोसी बांध परियोजना पर आगे के अध्ययन के लिए राजी हो गए हैं। दरअसल, शुक्रवार को काठमांडू में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच जल संसाधन और सिंचाई पर संयुक्त समिति की नौंवी बैठक का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान महाकाली संधि के कार्यान्वयन और बाढ़ के क्षेत्रों में सहयोग सहित द्विपक्षीय जल-क्षेत्र सहयोग की व्यापक समीक्षा की गई। इससे पहले 21-22 सितंबर को जल संसाधन पर संयुक्त स्थायी तकनीकी समिति की 7वीं बैठक आयोजित की गई थी। भारतीय दूतावास की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि इन बैठकों के दौरान महाकाली संधि के कार्यान्वयन, सप्त कोसी-सन कोसी परियोजना और बाढ़ को लेकर भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय जल-क्षेत्र सहयोग की व्यापक समीक्षा की गई।

दूतावास की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सप्त कोसी उच्च बांध परियोजना को आगे के अध्ययन के माध्यम से आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई है। इसमें नियोजित परियोजनाओं, जलमग्न क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य सामाजिक, पर्यावरणीय और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। विशेषज्ञों की संयुक्त टीम के बीच जल्द मुलाकात की उम्मीद है। 
विज्ञापन


सप्त कोसी हाई डैम नेपाल की सप्तकोशी नदी पर बनने वाली एक बहुउद्देशीय परियोजना है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व नेपाल और उत्तरी बिहार में बाढ़ को नियंत्रित करना और जल विद्युत उत्पन्न करना है।

गौरतलब है कि नेपाल में चीन की मदद के तैयार की गई परियोजनाएं अधिक सफल नहीं हुई हैं। ऐसे में नेपाल ने भारत का रुख किया है। पड़ोसी देश की मदद के लिए भी भारत आगे आया है और ऐसी कई परियोजनाओं में उसका सहयोग कर रहा है। इससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में मजबूती भी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें