फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का अमृत कलश: लोक संगीत पर देश का पहला टैलेंट हंट शो तैयार, कलाकारों को मिलेगा मंच; कैलाश खेर हैं सूत्रधार

Wed, 21 Feb 2024 05:59 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत का अमृत कलश कार्यक्रम की अवधारणा से लेकर संकलन और निर्माण तक सारे कार्य कैलाश खेर ने खुद ही किए हैं। अमर उजाला से बातचीत में कैलाश खेर ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार करने का प्रयास है।
विज्ञापन
कैलाश खेर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलग-अलग तरीके के टैलेंट हंट शो के बीच पद्मश्री गायक कैलाश खेर ने लोक संगीत और लोक विधाओं पर आधारित पहला टैलेंट हंट शो भारत का अमृत कलश तैयार किया है। इस कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों की प्रतिभाएं अपना हुनर दिखाएंगी। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में सभी लोक संगीतकार अपनी भाषा और वेशभूषा में अपने क्षेत्र का लोक संगीत प्रस्तुत करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


भारत का अमृत कलश कार्यक्रम की अवधारणा से लेकर संकलन और निर्माण तक सारे कार्य कैलाश खेर ने खुद ही किए हैं। अमर उजाला से बातचीत में कैलाश खेर ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार करने का प्रयास है। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का खासा सहयोग रहा है। यह शो दूरदर्शन पर 24 फरवरी से हर शनिवार को 7 से 8 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। शो के 52 एपिसोड होंगे, जिनमें से 35 की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है। 

शो में ये भी आएंगे नजर
शो में विख्यात बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, गायिका ऊषा उत्थुप, जसपिंदर नरूला, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, गायक कीर्तिदान गढ़वी, पार्श्वगायक शान एवं पापोन, देवेंद्र फडणवीस की गायिका पत्नी अनीता फडणवीस और महाराष्ट्र के संस्कृति एवं वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बतौर अतिथि दिखाई देंगे।
विज्ञापन


भारत में हमारी जीवन-शैली से ही हमारा संगीत, कला और शिल्प जुड़े रहे हैं। हमारे यहां प्रार्थनाएं, आरती, मनोरथ गाए जाते हैं। युगों से यह परंपरा लोक संगीत के माध्यम से चली आ रही है। इसके बावजूद लोक संगीत को भुला दिया गया, जबकि इसी से निकले फिल्म संगीत को चौतरफा लोकप्रियता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें