फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'INDIA': कांग्रेस इस दिन से सीट बंटवारे पर चर्चा शुरू करेगी; ममता बोलीं- बंगाल में TMC ही भाजपा को हरा सकती है

Fri, 29 Dec 2023 02:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि देशभर में इंडिया गठबंधन है, लेकिन बंगाल में टीएमसी लड़ेगी और भाजपा को हराएगी। याद रखें के बंगाल में केवल टीएमसी ही भाजपा को सबक सिखा सकती है।
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना बिगुल फूंक दिया है। चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारें को लेकर जल्द ही चर्चा हो सकती है। कांग्रेस के सूत्र के अनुसार सीट बंटवारे को लेकर जनवरी के पहले हफ्ते में चर्चा हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


सीट बंटवारे पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया
ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, 'देशभर में इंडिया गठबंधन है, लेकिन बंगाल में टीएमसी लड़ेगी और भाजपा को हराएगी। याद रखें की बंगाल में केवल टीएमसी ही भाजपा को सबक सिखा सकती है और कोई पार्टी ये नहीं कर सकती है।'

बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए इंडिया गठबंधन ने 19 दिसंबर को बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 28 राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन


इस बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि सभी ने साथ मिलकर आगे बढ़ने पर सहमति जताई है। बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अभियान के शुरू होने के साथ ही सीट बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। वहीं जेएमएम सांसद महुआ माजी ने बताया था कि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें