फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PV Anwar Arrested: केरल के निर्दलीय विधायक पीवी अनवर गिरफ्तार; वन कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में कार्रवाई

Sun, 05 Jan 2025 10:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोच्चि

सार

पुलिस ने बताया कि नीलांबुर के विधायक पीवी अनवर को जिला वन कार्यालय (डीएफओ) में कथित रूप से तोड़फोड़ करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। अनवर उत्तरी केरल के इस जिले में हाथी के हमले में एक आदिवासी व्यक्ति की मौत पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
पीवी अनवर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के निर्दलीय विधायक पीवी अनवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर वन कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप है। इसी संबंध में पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नीलांबुर के विधायक पीवी अनवर को जिला वन कार्यालय (डीएफओ) में कथित रूप से तोड़फोड़ करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। अनवर उत्तरी केरल के इस जिले में हाथी के हमले में एक आदिवासी व्यक्ति की मौत पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार शाम को जंगली हाथी ने कुचलकर आदिवासी व्यक्ति मणि की जान ले ली थी।

राज्य सरकार और वन विभाग की आलोचना की
इससे पहले दिन में निर्दलीय विधायक अनवर ने राज्य सरकार और वन विभाग की आलोचना की थी। विधायक के नेतृत्व में एक सामाजिक समूह डेमोक्रेटिक मूवमेंट ऑफ केरल (डीएमके) के कार्यकर्ताओं ने वन कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वन्यजीव कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि वन्यजीव कर्मियों ने क्षेत्र में मानव-पशु संघर्ष पर गौर करने में लापरवाही बरती है। उनमें से लगभग 10 ने उत्तर डीएफओ कार्यालय में जबरन घुसकर कार्यालय कक्ष में तोड़फोड़ की। नीलांबुर पुलिस ने अनवर और 10 अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें