फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2025: गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर दिखाया भारत की परंपरा का रंगीन संगम, दिखी उपलब्धियों की झलक

Fri, 15 Aug 2025 08:52 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने पारंपरिक टाइल डिजाइनों से प्रेरित खास डूडल पेश किया। इसमें जयपुर ब्लू पॉटरी, पश्चिम बंगाल की टेराकोटा कला और भारत की अंतरिक्ष, क्रिकेट, शतरंज व सिनेमा उपलब्धियों की झलक है।

विज्ञापन
गूगल शो केस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सर्च इंजन गूगल ने देश की कला, संस्कृति और उपलब्धियों को समर्पित एक खास डूडल जारी किया। इस बार का डूडल भारत के पारंपरिक टाइल डिजाइनों से प्रेरित है, जिसमें जयपुर की ब्लू पॉटरी से लेकर पश्चिम बंगाल की टेराकोटा कला तक की झलक दिखाई गई है।
विज्ञापन


गूगल डूडल में 'GOOGLE' के अक्षर छह अलग-अलग क्षेत्रों की टाइल्स से बनाए गए हैं। पहले अक्षर 'G' को जयपुर की ब्लू पॉटरी शैली में सजाया गया है, जिसमें खूबसूरत फूलों का डिजाइन है। दूसरी टाइल में फूलों के पैटर्न के साथ अंतरिक्ष यान की तस्वीर है, जो भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को दर्शाती है। तीसरी टाइल में पारंपरिक डिजाइन के बीच क्रिकेट बॉल और दो बल्ले बने हैं, जो भारत के क्रिकेट गौरव का प्रतीक हैं।

कला के साथ उपलब्धियों की झलक
चौथी टाइल में भारत की एक और पारंपरिक शैली को दर्शाया गया है, जबकि पांचवीं टाइल में शतरंज की गोटी बनी है, जो भारत की शतरंज में सफलता को दिखाती है। आखिरी टाइल में फिल्म रील की तस्वीर है, जो भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय पहचान को उजागर करती है। ये डूडल बूमरैंग स्टूडियो के कलाकार मकरंद नारकर और सोनल वसावे ने तैयार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए इंजन भी बनाएगा भारत; लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा बयान

स्वतंत्रता दिवस का महत्व
गूगल डूडल पेज पर बताया गया है कि यह कलाकृति भारत की स्वतंत्रता और विविध सांस्कृतिक धरोहर को सलाम करती है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने लगभग 200 वर्षों की ब्रिटिश हुकूमत से आजादी पाई थी। यह आजादी महात्मा गांधी जैसे नेताओं के नेतृत्व में चले अहिंसक आंदोलनों और जनसंघर्ष का परिणाम थी। इतना हीं नहीं, इस आजादी के लिए कई वीर और शहीदों ने अपने प्राण हंसते-हंसते न्योछावर कर दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लाल किले से लगातार 12वां भाषण, पीएम मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

देशभर में जश्न का माहौल
स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती है। सड़कों, घरों और स्कूलों में तिरंगा लहराता है। लोग पतंगबाजी करते हैं, जो आजादी और उम्मीद का प्रतीक है। गूगल का यह डूडल न केवल कला का नमूना है बल्कि यह भारत की एकता, विविधता और उपलब्धियों का जीवंत चित्र भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें