फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: कपड़ा निर्माता के ठिकानों पर छापा, विदेश में छिपा रखी है करोड़ों की काली कमाई

Wed, 22 Sep 2021 04:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सीबीडीटी ने इस फर्जीवाड़े की मोडस ओपरेंडी समझाते हुए बताया कि समूह ने अपने नियंत्रण वाली विदेशी कंपनियां के जरिये विदेशी मुद्रा के बॉन्ड के जरिये मुख्य कारोबार में निवेश कराया। इन बॉन्ड को कंपनी के शेयर के रूप में दिखाया।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के बड़े वस्त्र निर्माता समूह के ठिकानों पर छापा मारकर आयकर विभाग ने करोड़ों की काली कमाई पकड़ी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के दिल्ली, पंजाब और कोलकाता की इकाइयों में 18 सितंबर से शुरू हुई ताबड़तोड़ तलाशी में पाया कि कंपनी ने 350 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित कमाई विदेशी बैंकों के खातों में जमा कर रखी है। यही नहीं इस पैसे को कर चोरी के अड्डे वाले देशों (टैक्स हैवेंस) की मुखौटा कंपनियों के जरिये अपने कारोबार में लगाया। 

विज्ञापन


सीबीडीटी ने इस फर्जीवाड़े की मोडस ओपरेंडी समझाते हुए बताया कि समूह ने अपने नियंत्रण वाली विदेशी कंपनियां के जरिये विदेशी मुद्रा के बॉन्ड के जरिये मुख्य कारोबार में निवेश कराया। इन बॉन्ड को कंपनी के शेयर के रूप में दिखाया।

आयकर की टीम को छापे के दौरान ऐसे कई दस्तावेज मिले हैं जिनसे कर चोरी का मामला पकड़ में आता है। आयकर टीम ने डायरी, डिजिटल सुबूत आदि जब्त किये हैं। इसके अलावा कंपनी ने बड़े पैमाने पर अघोषित आय को जमीन खरीदने में लगाया। इस रकम की हेराफेरी को छिपाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये के बोगस खर्चे दिखाए गए।
विज्ञापन


आयकर की टीमों ने कई विदेशी कंपनियों और ट्रस्ट का भी पता लगाया है जिन्हें इस समूह की ओर से रखरखाव शुल्क का भुगतान किया गया। यह पैसा अघोषित कमाई को ठिकाने लगाने के लिए किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें