फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की कार्रवाई: दो कारोबारी समूहों के परिसरों पर छापेमारी, 600 करोड़ की अघोषित आय सामने आई

Mon, 15 Nov 2021 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो कारोबारी समूहों के खिलाफ की गई छापेमारी में आयकर विभाग ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं और करीब 600 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। मामले में विभाग ने करोड़ों रुपेय की संपत्ति जब्त भी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने बीते दिनों दो समूहों के खिलाफ छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की थी। 10 नवंबर को हुई यह कार्रवाई जिन दो समूहों के खिलाफ हुई उनमें से एक रियल स्टेट व हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में काम करता है और दूसरा समूह गुरुग्राम का है और औजार और उपकरण निर्माता है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को दी। 

विज्ञापन


इस संबंध में जारी एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान रियल स्टेट में बेहिसाब निवेश, बिक्री व खरीद, स्टॉक में विभिन्नता, शेल कंपनियों का अधिग्रण, बेनामी संपत्तियों, फर्जी असुरक्षित कर्ज और पूंजीगत लाभ की चोरी से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डाटा जब्त किया गया।  

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 3.54 करोड़ रुपये नकद और 5.15 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए। 18 बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि छापेमारी के दौरान लगभग 600 करोड़ रुपये की अनुमानित अघोषित आय भी सामने आई है। बयान में कहा गया ही मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें