फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raids: आंध्र-तेलंगाना के रियल स्टेट समूहों पर छापेमारी, 800 करोड़ के बेहिसाब नकद लेन-देन का पता चला

Mon, 10 Jan 2022 07:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अज्ञात रियल स्टेट समूहों के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 800 करोड़ के बेहिसाब नकद लेन-देन की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तीन रियल स्टेट समूहों के परिसरों पर छापेमारी की थी। इस दौरान विभाग को 800 करोड़ रुपये के बेहिसाब नकद लेन-देन का पता चला है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इन समूहों का नाम उजागर नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


सीबीडीटी के बयान के अनुसार छापेमारी के दौरान विभाग ने हाथ से लिखी कुछ किताबें, आपत्तिजनक दस्तावेज, समझौते और डिजिटल डाटा बरामद किया। सीबीडीटी ने बताया कि इस डाटा को एक विशेष सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन से सीज किया गया है, जिसका इस्तेमाल बेहिसाब नकद लेन-देन को रिकॉर्ड से बाहर रखने के लिए किया जा रहा था।

दो दर्जन से अधिक स्थानों पर की छापेमारी
इसने बताया कि ये रियल स्टेट समूह भूमि विकास और निर्माण का कारोबार करते हैं। आयकर विभाग ने पांच जनवरी को इन समूहों से संबंधित दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी कुर्नूल, अनंतपुर, कडपा, नंद्याल, बेल्लारी और कुछ अन्य स्थानों पर की गई थी। इस दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग ने 1.64 करोड़ की नकदी जब्त की
सीबीडीटी ने दावा किया कि ये समूह संपत्तियों की पंजीकृत कीमत से अधिक नकदी स्वीकार कर रहे थे और इस पैसे का इस्तेमाल जमीन खरीदने के लिए नकद भुगतान करने के साथ अन्य कार्यों में किया जा रहा था। अभी तक की कार्रवाई में 1.64 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है व 800 करोड़ के बेहिसाब नकद लेन-देन का पता चला है।

केरल में आयकर विभाग के छापे में 200 करोड़ के कालाधन का पता लगा 
आयकर विभाग ने केरल में उत्खनन से जुड़े दो समूहों पर छापे की कार्रवाई में 200 करोड़ के अघोषित आय का पता लगाया। विभाग ने छापे के दौरान 2.30 करोड़ रुपये नकदी भी जब्त की। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को कहा कि पांच जनवरी को केरल के कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिसुर, पलक्कड़, कुनूर में 35 स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार ये समूह दो खातों का इस्तेमाल कर रहा था। तलाशी में नकदी लेन-देन की रसीद और वास्तविक बिक्री से जुड़े खाते भी जब्त किए गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें