आयकर विभाग ने कर चोरी का बड़ा खुलासा करते हुए तमिलनाडु के एक ईसाई प्रचारक के 25 ठिकानों पर छापा मारकर 118 करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि विभाग की टीमों ने 20 जनवरी को ये छापे मारे इनमें एक विश्वविद्यालय भी शामिल है।
आयकर टीमों ने पॉल दिनाकरण के कोयंबटूर स्थित आवास से 4.7 किलो सोने के जेवर जब्त किए हैं। दिनाकरण जीजस कॉल्स के नाम से एक ईसाई मिशनरी चलाता है जिसमें लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। आयकर अधिकारियों ने दिनाकरण के के ठिकानों से मिशनरी को मिले विदेशी दान पर करीब 118 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है।