गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से दुराचार के बाद उत्तर भारतीयों खासतौर से यूपी और बिहार के लोगों पर सामूहिक हमला किया जा रहा है। लोग भारी मात्रा में अपने-अपने प्रदेश वापसी कर रहे हैं। इसे लेकर अब देशभर में सवाल उठने लगे हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि गुजरात में लोगों पर अत्याचार हो रहा है लेकिन पीएम मोदी चुप हैं। क्या यही पीएम मोदी का गुजरात मॉडल है।
इस पर मंगलवार को अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या गुजरात में हो रही घटनाएं देश की एकता और संवैधानिक ढांचे को कमजोर कर रही हैं?'
पोल के जवाब में हमें कुल 42,68 वोट मिले। इनमें 13.52 फीसदी (577) पाठकों ने माना कि गुजरात में हो रही घटनाएं देश की एकता और संवैधानिक ढांचे को कमजोर नहीं कर रही है। जबकि 86.48 फीसदी (3691 वोट) पाठकों ने कहा कि हां गुजरात में हो रही घटनाएं देश की एकता और संवैधानिक ढांचे को कमजोर कर रही हैं।