फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर: केंद्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान, अब सफदरजंग अस्पताल में होगा प्रिया का इलाज

Wed, 10 Oct 2018 08:21 PM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोक नायक अस्पताल
विज्ञापन
नोएडा की रहने वाली नौ वर्षीय प्रिया की गंभीर बीमारी के बावजूद लोकनायक अस्पताल ने उसके एमआरआई की तारीख मई 2020 में दे दी। प्रिया के चाय विक्रेता पिता की तमाम अपीलों के बावजूद उसके जल्द इलाज का कोई रास्ता बनता नहीं दिख रहा था। ऐसे में जब प्रिया के इलाज में अस्पताल की लापरवाही की खबर अमर उजाला में छपी तो यह बात भाजपा नेता मनोज तिवारी को पता चली। 
विज्ञापन






उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को दी और उनसे प्रिया का इलाज कराने की व्यवस्था करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मनोज तिवारी के ट्वीट का तुरंत जवाब दिया और तुरंत प्रिया के इलाज की व्यवस्था सफदरजंग अस्पताल में करा दी। अब प्रिया का बेहतर इलाज चल रहा है। 

दरअसल, प्रिया के सिर में अक्सर सरदर्द रहता था। जब उसके पिता राज राठौर ने चेक कराया तो उन्हें पता चला कि प्रिया के सिर में एक गांठ है जिसका तत्काल इलाज नहीं कराया गया तो उसे गंभीर खतरा हो सकता है। जब पिता राठौर ने इलाज के लिए दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में संपर्क किया तो टेस्ट के लिए उन्हें जल्दी समय नहीं दिया जाता था। एमआरआई के लिए तो लोकनायक अस्पताल ने उन्हें 14 मई 2020 की तारीख दे दी। 
विज्ञापन


बच्ची की बीमारी देख पिता बाहर से टेस्ट करवाते थे जो उन्हें बहुत महंगा पड़ रहा था। हर टेस्ट के लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़ती थी, जबकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार का आदेश है कि उसके अस्पतालों में हर टेस्ट फ्री होना चाहिये। राज राठौर के मुताबिक लोकनायक अस्पताल के कर्मी उन्हें यह कहकर टाल देते थे कि चूंकि वह दिल्ली का नहीं है, इसलिए उसका इलाज प्राथमिकता के साथ नहीं कराया जा सकता। उसका नंबर दिल्ली के मरीजों के बाद आएगा। 

अब खुश है पिता 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कहने पर सफदरजंग अस्पताल ने प्रिया को एडमिट कर लिया है। उसका बेहतर इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां देकर ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। पिता के चेहरे पर अब बेटी का अच्छा इलाज कराने के संतोष की झलक साफ दिखाई पड़ रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें