मणिपुर में एक बार फिर हिंसक घटनाएं देखने मिली है। शुक्रवार को ग्रामीण स्वयंसेवक और अज्ञात समूह लोगों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अज्ञात हमलावारों को खोज रही है।
मामला शुक्रवार सुबह मणिपुर के थौबल जिले के हिरोक गांव का है। हिरोक गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों का समूह, जिनके पास बंदूक थीं, उन्होंने गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच गांव के एक स्वयंसेवक निंगथौंजम जेम्स सिंह को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से आसपास के लोगों मे ंअफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी-अपनी जान बचाने की कोशिश में लग गए। एक घंटे तक जारी रही इस गोलीबारी के लोग अवाक हैं।
घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब घरों में कैद हैं। पुलिस इलाके के आस-पास छानबीन कर रही है, वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सुबह हुई गोलीबारी की आवाज से स्थानीय लोग भी सदमे में हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह की है, लगभग एक घंटे तक गोलीबारी जारी रही। गोलीबारी की सूचना मिलते ही केंद्रीय और राज्य पुलिस दल को भेजा गया था। एक व्यक्ति घायल हुआ, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बदमाशों ने आरा मिल ने लगा दी आग
कुछ बदमाशों ने शुक्रवार को थौबल जिले के पास स्थित ककचिंग जिले के पल्लेल की आरा मिल में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों की माने तो सूचना मिलते ही बचाव दस्ते को भेजा गया, लेकिन तब तक मिल जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस उन बदमाशों को ढूंढने में लगी हुई है।