फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनावः स्थानीय नेता करेंगे बीजेपी की 'परिवर्तन यात्रा'  का नेतृत्व 

Thu, 06 Oct 2016 11:43 PM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा की एक साथ राज्य के चार कोनों से अलग-अलग चार परिवर्तन यात्रा की कमान किसी एक नेता को नहीं दी जाएगी। परिवर्तन यात्राओं के दौरान अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग नेता इसका नेतृत्व करते दिखेंगे। 
विज्ञापन


अगले महीने के पहले हफ्ते में शुरू हो रही इस यात्रा के जरिये भाजपा की योजना सभी स्थानीय प्रमुख नेताओं को चुनाव मैदान में झोंकने की है। यात्रा की शुरुआत करने और इसे हरी झंडी दिखाने वाले नेताओं के नाम 13 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली बैठक में तय किए जाएंगे। इसी बैठक में 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के समय पर भी मंथन होगा। गौरतलब है कि परिवर्तन यात्रा ललितपुर, बलिया, सहारनपुर और सोनभद्र से शुरू किए जाने का फैसला हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा - फोटो : amar ujala
पार्टी सूत्रों ने बताया कि परिवर्तन यात्रा में सभी स्थानीय नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने केलिए इन यात्राओं की कमान किसी एक नेता को नहीं दी जाएगी। एक परिवर्तन यात्रा के अंतिम पड़ाव तक पहुंचने से पहले छह से आठ नेताओं को अलग-अलग इलाके में इसका नेतृत्व करने का मौका दिया जाए। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रा जिस इलाके से गुजरे उस इलाके के प्रमुख स्थानीय नेता वाहन में मौजूद रहेंगे। 

बुधवार देर रात शाह और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में सोनभद्र से शुरू होने वाली यात्रा की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से और बलिया से शुरू होने वाली यात्रा की शुरुआत सांसद योगी आदित्यनाथ से शुरू कराने पर चर्चा हुई। हालांकि इस पर अंतिम फैसला 13 अक्टूबर की बैठक में लिया जाएगा। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक चूंकि कई नेताओं की अलग-अलग इलाके में यात्रा बेहद लंबी होगी। ऐसे में कई नेताओं को अलग-अलग इलाके में नेतृत्व दिए जाने से न सिर्फ स्थानीय कार्यकर्ता सक्रिय होंगे, बल्कि यात्रा पूरी करने वाले नेता संगठन का दूसरा दायित्व भी पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें