फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: बीएसएफ जवान ने साथी को मारी गोली, मौके पर ही मौत, पोस्ट कमांडर घायल 

Fri, 24 Sep 2021 02:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

कांस्टेबल प्रताप सिंह ने साथी जवान सतबीर सिंह को गोली मार दी। इसके बाद बीच बचाव में लगे पोस्ट कमांडर पर भी फायर किया। 
विज्ञापन
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम त्रिपुरा में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दी। इसमें दोनों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोमती जिले से जुड़ी भारत-बांग्लादेश सीमा पर यह घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं विभागीय जांच भी बिठा दी गई है। 

गश्त के दौरान आपा खो बैठे जवान
पुलिस के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ कांस्टेबल प्रताप सिंह व  सतबीर सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कोई विवाद हुआ। प्रताप सिंह अपना आपा खो बैठे और गोली चला दी, जिससे सतबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयासों में लगे पोस्ट कमांडर राम कुमार पर भी प्रताप सिंह ने गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राम कुमार की दोनों टांगों में गोली लगी है। 
विज्ञापन


प्रताप सिंह को मार गिराया गया
अपने दो साथी जवानों पर फायरिंग करने के बाद बीएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और कांस्टेबल प्रताप सिंह को मार गिराया। बताया जा रहा है कि सभी घायल होने और मरने वाले जवान 20 बटालिययन बीएसएफ के हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें