फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में मारे गए IS ज्वॉइन करने वाले केरल के पांच युवक

Wed, 27 Mar 2019 07:54 PM IST
तिवारी अभिषेक amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया में आईएस ज्वाइन करने वालेे पांच केरल के मालाबार इलाके के पांच नागरिक मारे गए हैं। खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते चार महीने में सीरिया में मारे गए आतंकियों में पांच लोग केरल के भी शामिल हैं। इन 5 मौतों को मिलाकर अब तक सीरिया में आईएस के साथ मारे गए आतंकियों में से 10 केरल के लोग मारे जा चुके हैं। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक यह लोग सीरिया में आईएस के साथ आतंकियों गतिविधियों में लिप्त थे। मामले केझिकोड के युवक की मौत की खबर उसके परिवारजनों तक पहुंच चुकी है। वह बहरीन नौकरी के लिए गया हुआ था। और जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उसने जल्दी से पैसे कमाने की लालच में आईएस ज्वाइन कर लिया। 

बताते चलें कि मुहादिस नामक के व्यक्ति की सीरिया के अलेप्पो में मौत हो गई जो मालापुरम जिले का रहने वाला था। उसका परिवार 5 साल पहले वनियामबालम में रहने गया था। उसका भाई मनफ बहरीन में काम करता था। वह अपने भाई की मौत की खबर बताने एक महीने पहले घर आ गया था। खबर के अनुसार वह फरवरी में आतंकी अभियान के खात्मे के दौरान अलेप्पो में मारा गया था। 
विज्ञापन


इनके अलावा कन्नुर और कोझिकोड के रहने वाले दो लोग सीरिया में आतंकी अभियान में मारे गए हैं। पुलिस सर्कल में इन्हें बहरीन ग्रुप के नाम से जाना जाता था। 
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले पांच अन्य में केरल निवासी हफीसुद्दीन, मुर्शिद, याहया, शाहजीर और अबु ताहिर आईएस के लिए लड़ते हुए मारे गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें