फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: इस श्राद्ध पक्ष में पिंडदान के लिए रेलवे मुहैया कराएगा पंडित, दक्षिणा में देनी होगे महज इतने रुपये

Fri, 09 Aug 2024 03:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम सौरभ कटारिया और आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र बोरवन का कहना है कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। एक ट्रेन 20 सितंबर को रवाना होगी। जो सनातन संवेदनाओं को देखते हुए गंगा सागर और गयाजी भी जाएगी। 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की धार्मिक संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। श्राद्ध पक्ष के दौरान बड़ी संख्या में लोग बिहार के गयाजी पिंडदान के लिए जाते हैं। ऐसे में रेलवे ने निर्णय लिया है कि अब इच्छुक यात्रियों को रेलवे टिकट के साथ पुरोहित की सुविधा भी रेलवे ही उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम सौरभ कटारिया और आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र बोरवन का कहना है कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। एक ट्रेन 20 सितंबर को रवाना होगी। जो सनातन संवेदनाओं को देखते हुए गंगा सागर और गयाजी भी जाएगी। 

इसमें खास बात यह है कि पितृपक्ष के दौरान 26 सितंबर कोबिहार के गया पहुंचेगी। यहां पर इच्छुक यात्री अपने पितरों का पिंडदान कर कर सकेंगे। इसलिए लिए आईआरसीटीसी और रेलवे ने पुरोहित (पंडित) बुक करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई है। रेलवे ने तीर्थ स्थल पर यात्रियों से कर्मकांड में दान दक्षिणा के नाम पर होने वाली लूट से बचाने इन पुरोहितों को दी जाने वाली दक्षिणा राशि भी आईआरसीटीसी के जरिए तय करवा दी है। हर पिंडदान पूजन के लिए 501 रुपये आईआरसीटीसी के तरफ से ही निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग के लिए काम करने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। आगामी सितंबर माह से शुरू हो रहे दूसरे चरण में देश भर से फिर 11 ट्रेनें रवाना हो रही हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र के छह रेल मंडलों के साथ मिलकर काम करने वाले आईआरसीटीसी के भोपाल कार्यालय ने दो ट्रेनें इसी तरह से चलाने की खुद तैयारी शुरू कर दी है और यात्रियों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

पहली ट्रेन 4 सितंबर को दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन, इटारसी एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 9 रात्रि और 10 दिन की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस सफर के लिए यात्रियों को स्लीपर क्लास श्रेणी में प्रति व्यक्ति 18200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, इसे इकोनॉमी श्रेणी का नाम दिया गया है। वहीं, थर्ड एसी में प्रति व्यक्ति 30250 और सेकंड एसी में प्रति व्यक्ति 40000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

जबकि दूसरी ट्रेन 20 सितंबर को पुरी गंगासागर भव्य काशी यात्रा के नाम से रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के ही इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों होते हुए जाएगी. इस यात्रा में पुरी, गंगा सागर, गया, वाराणसी एवं अयोध्या  के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इनमें सबसे खास बात यह है पुरी गंगासागर के लिए जाने वाली यह दूसरी ट्रेन पितृपक्ष के दौरान 26 सितंबर को बिहार राज्य के गया भी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें