फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले मोदी के दोस्त 'हमें' विदेश में भी नहीं जीने देते

Sat, 13 Aug 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले आजम खान ने शाहरुख खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में पीएम पर सीधा हमला किया है। आजम ने कहा है कि मोदी जी कमजोर और कम हिम्मत वाले हैं।
विज्ञापन


'देश में मोदी और देश के बाहर मोदीजी के मित्र बराक ओबामी जीने नहीं देते, लोग आखिर कहां जाएं।' बीएसपी के कुछ विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की बात को लेकर भी आजम ने पीएम की कड़ी आलोचना की।

आपको बता दें कि अमेरिकी एयरपोर्ट पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को रोक दिया गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी। हालांकि बाद में अमेरिका की तरफ से अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने शाहरुख से माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर हुई मुश्किल के लिए माफी

यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका गया हो। इससे पहले भी उन्हें 2009 में न्यूयॉर्क और 2012 में नेवार्क-न्यूजर्सी में भी अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका गया था।

रिचर्ड वर्मा ने ट्वीट किया है, 'शाहरुख खान, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर हुई मुश्किल के लिए माफी, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसा न हो।

शाहरुख ने कहा कि वह सिक्युरिटी को लेकर किए जा रहे इंतजाम को समझता हूं और इसकी रिस्पेक्ट भी करता हूं। लेकिन हर बार अमेरिका में इस तरह से रोका जाना काफी ज्यादा तकलीफदेह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें