पीएम मोदी की फोटो वाली ड्रेस पहनने पर राखी विवादों में
विवादों से जुड़े रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और उनकी फोटो वाली ड्रेस पहनना भारी पड़ रहा है। पीएम का अपमान करने के चलते राखी के खिलाफ मेरठ के एसीजेएम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
यह याचिका मेरठ के एक एनजीओ प्रोग्रेसिव वुमेन वेलफेयर की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इससे पीएम मोदी का अपमान हुआ है। एनजीओ की उपाध्यक्ष लता का कहना है कि राखी ने सिर्फ लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा किया है लेकिन इससे पीएम का अपमान हुआ है।
एनजीओ के वकील का कहना है कि हमने कोर्ट से अपील की है कि आईपीसी की धारा 294 के तहत राखी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए. गौरतलब है कि राखी ने शिकागो में पीएम मोदी की यह तस्वीरों वाली ड्रेस पहनी थी और वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है।
प्रत्यूषा की मौत पर दिया ये बयान
राखी सावंत ने प्रत्यूषा की मौत पर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
ऐसा पहली बार नहीं है जब राखी विवादों में आईं हो इससे पहले टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी ने विवादित बयान दिया था।
राखी ने कहा था कि घरों में लटकने वाले पंखों की जगह टेबल फैन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं हो ही नहीं।
सुर्खियां बटोरने में राखी माहिर
राखी सावंत ने मुंबई से लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ा
राखी को जैसे ही लगता है उनकी लोकप्रियता फीकी पड़ रही है वह कुछ ऐसा कर डालती हैं जोकि सुर्खियों में छा जाता है। फिर चाहे वह मीका के साथ किसिंग का मुद्दा हो या फिर छोटे पर्दे पर स्वयंवर रचाकर सुर्खियां बटोरना।
इतना ही नहीं राखी ने अपनी अलग पार्टी बनाई और मुंबई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सुर्खियों में आईं हालांकि राखी को हार का मुंह देखना पड़ा।
राखी अपने मन की रानी हैं और सुर्खियों में रहना वो जानती हैं। और इस बार भी राखी सुर्खियां बटोरने में कामयाब दिख रही हैं।