वीडियो में कुछ लोग सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के आसपास खड़े हैं, तभी दूसरे गुट की ओर से उन पर फायरिंग शुरू होती है। फिर गोलियां चलती रहती हैं और लोग जान बचाने के लिए वहां से गुजर रहे वाहनों की आड़ लेते हैं और कुछ वहां खड़ी कारों के पीछे छिपते हैं।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे के अंबरनाथ इलाके में सड़क पर दिनदहाड़े गोलीबारी होते देख राहगीर सहम गए। यह घटना रविवार को बैलगाड़ी दौड़ के दौरान दो गुटों में विवाद के बाद हुई। दोनों पक्षों ने करीब 15-20 राउंड गोलियां दागीं।
विज्ञापन
दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गनीमत है कि गैंगवार के अंदाज में हुई गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इलाके में भय व अफरातफरी का माहौल बन गया था।
वीडियो में कुछ लोग सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के आसपास खड़े हैं, तभी दूसरे गुट की ओर से उन पर फायरिंग शुरू होती है। फिर गोलियां चलती रहती हैं और लोग जान बचाने के लिए वहां से गुजर रहे वाहनों की आड़ लेते हैं और कुछ वहां खड़ी कारों के पीछे छिपते हैं।
विज्ञापन
पनवेल व कल्याण के गुटों में हुआ विवाद
रविवार को अंबरनाथ में बैलगाड़ी दौड़ हुई थी। इसी दौरान पनवेल के पंढरीसेठ फड़के और कल्याण के राहुल पाटिल के गुटों में पहले किसी बात पर बहस और फिर मारपीट के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई।
विवाद व गोलीबारी की सूचना मिलते ही अंबरनाथ के शिवाजीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां से दोनों गुटों के लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।