फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल नन शोषण: नन को विधायक ने बताया वेश्या, महिला आयोग ने कहा- जॉर्ज के बयान से निराश हूं

Sun, 09 Sep 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
पीसी जॉर्ज
विज्ञापन

केरल में एक नन ने जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले पर राज्य के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज का कहना है कि नन वेश्या है। उन्होंने कहा, किसी को भी इस बात पर शक नहीं है कि नन एक वेश्या है। 12 बार उसने एंज्यॉय किया और 13वीं बार यह बलात्कार हो गया? उसने पहली बार में ही इसकी शिकायत क्यों नहीं की?

विज्ञापन


बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर एक नन ने जब यौन शोषण का आरोप लगाया तो उसके बाद कई और नन सामने आईं और उन्होंने भी इसी तरह के आरोप लगाए। शुक्रवार को कुछ नन ने हाई कोर्ट में शिकायत करते हुए बिशप की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। जानकारी के अनुसार इस मामले की जांच कर रही एसआईटी भागलपुर के बिशप कुरियन वालियाकांडातिल से भी पूछताछ करेगी।

बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ शिकायत करने वाली नन ने शुक्रवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा कि सत्ताधारी लोगों से संपर्क होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इस महीने बिशप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला का कहना था कि उन्हें उससे जान का खतरा है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी जल्द ही बिशप को नोटिस भेज सकती है, जिसमें उन्हें पेश होने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन


विधायक के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा का कहना है कि वह जॉर्ज के बयान पर शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस तरह के विधायकों से निराश हूं जो महिला की मदद करने की बजाए इस तरह के बयाम दे रहे हैं। आयोग ने पहले ही इस मामले को संज्ञान में लिया है और हम डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे।' 

शर्मा ने आगे कहा, 'मैं व्यक्तिगत तौर पर उससे मिली। वह बिशप के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी और अपने लिए इंसाफ मांग रही थी। मैंने देखा है कि चर्च ने उसकी निंदा की थी। उसे आधारभूत सुविधाओं जैसे कि राशन और वजीफे से वंचित कर दिया गया था।' इसी बीच केरल में 55 साल की एक नन माउंट टाबोर दयारा कॉन्वेंट के कोलल्म के पठानपुरम में मृत मिली हैं।

सीपीएम की सुहासिनी अली ने कहा, 'नन ने किसी संस्था के प्रमुख (बिशप) पर इस तरह के आरोप लगाकर हिम्मत दिखाई है। इस तरह की परिस्थिति में कोई शख्स जोकि सार्वजनिक पब्लिक फिगर है उसके द्वारा इस तरह का बयान देना काफी भयानक है।'
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें