फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में दिखेंगे दो पूर्व प्रधानमंत्रियों सहित दर्जनों विपक्षी नेता

Mon, 17 Dec 2018 04:27 AM IST
अजय सिंह जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के 17 दिसम्बर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों सहित दर्जनों विपक्षी नेता दिखाई देंगे। 2019 के लिए मोदी के खिलाफ विपक्षी मोर्चा मजबूत करने में जुटी कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह बिलकुल कर्नाटक की तर्ज पर आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया तीनों शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


एचडी कुमारस्वामी ने जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उसमें यूपीए के तमाम सहयोगियों के अलावा कई अन्य विपक्षी नेता भी एक मंच पर दिखे थे। सोमवार को होने जा रहे शपथ ग्रहण में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौडा, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और एचडी कुमार स्वामी सहित कई दूसरे कद्दावर नेता शिरकत करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं को तीनों राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण भेजा गया है। इनमें लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, डीएमके के एमके स्टालिन और कनिमोई, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फरंट के बदरूद्दीन, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमों मायावती और जन विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी, आदि नेता शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी नेताओं को तीनों राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्यौता भेजा गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने अपने प्रतिनिधि को शपथ ग्रहण समारोह में भेजने की बात कही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का अभी तय नहीं है कि वे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या नहीं।
 

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह की आड़ में विपक्षी एकता की कोशिश

बता दें कि कर्नाटक में जब एचडी कुमारस्वामी ने शपथ ली थी तो उसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव, ममता बैनर्जी, एन चंद्रबाबू नायडू और अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने मंच सांझा किया था। सोमवार को भी कांग्रेस पार्टी का यही प्रयास है कि शपथ ग्रहण समारोह की आड़ में विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाया जाए।

सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव और मायावती मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तीनों जगह के लिए निमंत्रण भेजा है। सबसे पहले राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि उनका शपथ ग्रहण समारोह सुबह सवा दस बजे जयपुर में आयोजित होगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश में विधायक दल के नेता चुने गए कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उनके शपथ ग्रहण समारोह का समय दोपहर 1.15 बजे रखा गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर में शाम साढ़े चार बजे आयोजित होगा। पार्टी ने भूपेश बघेल का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें