फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2018-19: तीसरे दिन का खेल खत्म, ये रहा पूरा राउंड अप 

Mon, 17 Dec 2018 12:43 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ranji match jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2018-19 में रविवार को छठे राउंड के तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ। आइए नजर डालते हैं तीसरे दिन खेले गए सभी मुकाबलों पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए
मुंबई बनाम बड़ौदा
मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ दूसरी पारी में 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। बड़ौदा के लिए हार्दिक पांड्या दो विकेट चटका चुके हैं, इससे पहले उन्होंने 73 रनों की पारी भी खेली थी।

गुजरात बनाम कर्नाटक
गुजरात ने कर्नाटक के खिलाफ दूसरी पारी में 14 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में गुजरात ने 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 389 रन बनाए थे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र बनाम सौराष्ट्र 
महाराष्ट्र ने सौराष्ट्र के खिलाफ 6 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए हैं। पहली पारी में उन्होंने 247 रन बनाए थे। केदार जाधव ने 99 रनों की पारी खेली थी।

रेलवे बनाम विदर्भ
 रेलवे को विदर्भ के खिलाफ जीत के लिए 224 रनों की और जरूरत है। दूसरी पारी में रेलवे ने एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं।

एलीट ग्रुप बी

आंध्रा बनाम हिमाचल प्रदेश
अंकित कलसी (120) के शानदार शतक से हिमाचल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपनी पहली पारी में 460 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 175 रन पर आंध्र का एक विकेट झटककर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। स्टंप के समय सीआर गुणेश्वरन 89 और साई कृष्णा 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। यह दोनों दूसरे विकेट के लिए 33 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। मेहमान टीम अभी भी 112 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। गुणेश्वरन ने प्रशांत (52) के साथ पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। इससे पहले हिमाचल ने पांच विकेट पर 320 रन से पारी आगे बढ़ाई और उसमें 120 और रन जोड़े। कलसी के अलावा अमित कुमार ने 65, मयंक डागर 41 और पंकज जयसवाल ने 32 रन बनाए। 

केरल बनाम दिल्ली
केरल ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे ही दिन दिल्ली को पारी और 27 रन से रौंदकर सात अंक अर्जित किए। इस जीत से केरल के 20 अंक हो गए हैं और नॉकआउट की रेस रोमांचक हो गई है। फॉलोआन खेल रही दिल्ली रविवार को 41 रन पर पांच विकेट से आगे खेलने उतरी और 154 रन पर ही ढेर हो गई। शिवम शर्मा ने सर्वाधिक 33, अनुज रावत ने 31 और सुबोध भाटी ने 30 रन बनाए। केरल की ओर से जलज सक्सेना और संदीप ने तीन, जबकि बासिल थंपी और जोसेफ ने दो-दो विकेट झटके। दिल्ली का यह दिग्गज गौतम गंभीर के संन्यास के बाद पहला और सत्र का पांचवां मैच था। यह दिल्ली की लगातार दूसरी हार है। उसे सत्र की पहली जीत का इंतजार है। केरल के 320 रन के जवाब में दिल्ली की पहली पारी 139 रन पर सिमट गई थी। 

हैदराबाद बनाम बंगाल
हैदराबाद ने बंगाल के खिलाफ दूसरी पारी में 4 विकेट पर 204 रन बना लिए हैं और पहली पारी के आधार पर वो अभी भी बंगाल से 132 रन पीछे हैं।

तमिलनाडु बनाम पंजाब 
तमिलनाडु ने पंजाब के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसानपर 166 रन बना लिए हैं और वो अभी भी पंजाब से 98 रन पीछे हैं। युवराज सिंह पंजाब के लिए 2 विकेट चटका चुके हैं। इससे पहले पंजाब ने अपनी पहली पारी में 479 रन बनाए। शुबमन गिल ने 268 और युवराज सिंह ने 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

एलीट ग्रुप सी

जम्मू-कश्मीर बनाम हरियाणा
जम्मू एंड कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे ही दिन हरियाणा को उसी के घर में 130 रन से रौंदकर शानदार जीत दर्ज की। मेजबान टीम ने रविवार को अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 49 रन से आगे बढ़ाई और मात्र 42 और रन जोड़कर पूरी टीम 91 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से अंकित कुमार ने सर्वाधिक 17, युजवेंद्र चहल ने 15 और अजित चहल ने 12 रन बनाए। इरफान पठान ने पांच और उमर नजीर ने तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिन में कुल 40 विकेट गिरे, जिनमें से 32 तेज गेंदबाजों ने चटकाए। जम्मू एंड कश्मीर की पहली पारी के 161 रन के जवाब में हरियाणा ने 145रन बनाए थे। जेएंडके ने दूसरी पारी में 205 रन बनाकर हरियाणा को जीत के लिए 222 रन का लक्ष्य दिया था।

सेना बनाम असम
सेना के खिलाफ असम ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए है और अभी भी वो 102 रन से पीछे हैं।

त्रिपुरा बनाम गोवा 
त्रिपुरा के खिलाफ गोवा ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। अभी भी पहली पारी के आधार पर वो 53 रन पीछे हैं।

झारखंड बनाम उत्तर प्रदेश
झारखंड ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 254 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में झारखंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए हैं। इससे पहले यूपी ने पहली पारी में 243 रन बनाए। सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए।

 राजस्थान बनाम ओडिशा
 राजस्थान ने ओडिशा को 35 रन से हरा दिया। राजस्थान ने 135 और 148 का स्कोर बनाया, जवाब में ओडिशा ने 111 और 137 रन बनाए।
 
विज्ञापन

प्लेट ग्रुप

मिजोरम बनाम मेघालय
 मिजोरम को मेघालय के खिलाफ जीत के लिए 179 रनों की और जरुरत है। दूसरी पारी में मिजोरम ने 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए हैं।

 नागालैंड बनाम उत्तराखंड
 नागालैंड ने उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए है और अभी भी वो 168 रन पीछे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें