फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा व्यापारी की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र के गृह निर्माण मंत्री का पूर्व सचिव हिरासत में

Sun, 09 Dec 2018 05:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
diamond merchant rajeshwar udani
विज्ञापन

मुंबई के हीरा व्यापारी राजेश्वर उदानी की हत्या के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता के पूर्व निजी सचिव सचिन पवार और टीवी अभिनेत्री देवलीना भट्टाचार्य को हिरासत में लिया है। हीरा कारोबारी उदानी 28 नवंबर से ही लापता थे। चार दिसंबर को उनकी लाश पनवेल के नेरेगांव इलाके में मिली थी। उससे पहले एक दिसंबर को पुलिस ने अपहरण की जगह हत्या का मामला दर्ज किया था। मंत्री का पूर्व निजी सचिव 29 नवंबर को ही गुवाहाटी भाग गया था तब से पुलिस उसके पीछे पड़ी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार को पुलिस ने दावा किया कि घाटकोपर के पंतनगर इलाके से गायब हुए हीरा व्यापारी राजेश्वर उदानी के अपहरण और कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सचिन पवार ने ही राजेश्वर के कत्ल की साजिश रची थी। इस मामले में एक लड़की का भी इस्तेमाल किया गया था, जिससे मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। घाटकोपर के पंतनगर पुलिस अपहरण व हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने साफ-साफ यह नहीं बताया कि हीरा कारोबारी की हत्या क्यों और किस हालत में की गई। 

 
विज्ञापन

मंत्री बोले- मेरा पवार से कोई संबंध नहीं

गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने कहा कि उनका सचिन पवार से कोई संबंध नहीं है। पहले वह निजी सचिव के रूप में साथ काम करता था। सचिन पवार उनके यहां 2004 से 2009 तक कार्यरत रहा। इसके बाद वह खुद घाटकोपर में निर्दलीय चुनाव लड़ा था, इसलिए उसे भाजपा से निकाल दिया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें