फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 11 साल की बेटी से कई बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार, मां ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 29 Sep 2022 09:57 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नगांव

सार

अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के नगांव से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिता को अपनी ही बेटी से  बार-बार  दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।  अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म  की आखिरी घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी के घर पर हुई थी। 

विज्ञापन


अपराध करने के बाद पिता हो गया था फरार
अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 

लड़की की मां ने लगाए गंभीर आरोप
लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी से बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें